लाइफ स्टाइल

घर को आकर्षक बनाने के लिए सफ़ेद दीवार से अच्छा कुछ नहीं, सजाये इस तरह

SANTOSI TANDI
8 Aug 2023 10:14 AM GMT
घर को आकर्षक बनाने के लिए सफ़ेद दीवार से अच्छा कुछ नहीं, सजाये इस तरह
x
नहीं, सजाये इस तरह
सफ़ेद रंग जिसे शांति और निर्मलता से भरा रंग माना जाता हैं। अकसर घरों में शुरूवात में सफ़ेद रंग ही काम में लिया जाता हैं। और अगर दीवार के इस सफ़ेद रंग के हिसाब से फर्नीचर हो तो फिर घर का लुक देखने लायक होता हैं। घर को आकर्षक बनाने के लिए सफ़ेद दीवार से अच्छा कुछ नहीं। क्योंकि सफ़ेद दीवार का बैकग्राउंड आपकी सजावट को आकर्षक बनाता हैं। अब किस तरह से सफ़ेद दीवार को सजाया जाए, वो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं।
आइना
आइना अपने आप में खूबसूरत होता है। सफेद दीवार पर बहुत सारे आइने लगाने से इसकी खूबसूरती बढ़ जाएगी। आप अपने बेडरूम, ड्रॉइंग रूम और गेस्ट रूम को सजाने के लिए आइनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिजाइनिंग लुक के लिए आप अलग-अलग शेप और साइज के आइने इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप ब्राइट कलर से पेंट किए हुए आइने भी लगा सकते हैं। ऐसे आइने आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगें।
फोटो
फोटो बहुत सारे फोटो और पेंटिंग के जरिए आप अपनी सफेद दीवार को बेहतीन तरीके से सजा सकते हैं। फैमिली फोटो, दोस्तों के मनाई गई छुट्टी का फोटो और अपने बचपन के दिनों का फोटो दीवार पर लगा सकते हैं। आप फोटो के लिए चाहें तो कोई थीम भी चुन लें। थीम चुनने के बाद आप अलग-अलग शेप और साइज का फ्रेम खरीद सकते हैं या फिर सारे फोटो का कोलाज बनाकर एक ही फ्रेम में लगा सकते हैं। आप कोई भी विकल्प चुनें, बस इस बात का ध्यान रखें कि फोटो और फ्रेम आपके थीम के अनुसार हो। अगर आपके घर में लकड़ी का फर्नीचर है तो आप लकड़ी के फ्रेम भी चुन सकते हैं। वहीं बच्चों के बेडरूम के लिए आप ब्राइट रंग का चुनाव कर सकते हैं।
परंपरागत चीजों का करें इस्तेमाल
अपने सफेद दीवार में भारतीयता का पुट लाने के लिए आप भारतीय संस्कृति से जुड़े हस्तशिल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप वाणी आर्ट पेटिंग्स और लकड़ी की नक्काशीदार चीजें दीवार पर लगा सकते हैं। अगर आप कमरे को भारतीय लुक देना चाहते हैं तो सफेद दीवार को सजाना कोई मुश्किल काम नहीं है। नक्काशीदार लकड़ी, मणिका, और दर्पण से बने सजावटी सामान को आप दीवार पर लटका सकते हैं। साथ ही मिट्टी से बने घरेलू सजावटी सामान भी एक बेहतरीन विकल्प है। पर हां, इस बात का ध्यान रखें कि यह सारी चीजें घर के फर्नीचर और पेंट से मेल खाते हों।
पेंटिंग्स
खूबसूरत पेंटिंग्स सफेद दीवार को हैरतअंगेज लुक दे सकता है। आप शहर के अच्छे आर्ट गैलरी से पंटिंग्स खरीद सकते हैं। आप चाहें तो किसी जाने माने आर्टिस्ट की पेंटिंग और स्केच को या फिर अपने बच्चे द्वारा बनाई गई ड्रॉइंग को दीवार पर लगा सकते हैं। सफेद दीवार को सजाने के लिए पेंटिंग सबसे सुरक्षित विकल्प है।
लाइट्स
सफेद दीवार को लाइट्स के इस्तेमाल से भी सजाया जा सकता है। इसके लिए आप ब्राइट ब्लू, येलो या रेड लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप छोटे बल्ब का इस्तेमाल कर दीवार पर डिजाइन भी बना सकते हैं।
Next Story