लाइफ स्टाइल

साग गोश्त बनाने के लिए नोट करें ये टेस्टी रेसिपी

Tulsi Rao
11 Aug 2022 8:18 AM GMT
साग गोश्त बनाने के लिए नोट करें ये टेस्टी रेसिपी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Saag Gosht Recipe: सर्दियां शुरू होते ही भारतीय रसोई में सरसों के साग के चर्चे होने लगते हैं। इस मौसम में साग न सिर्फ खाने में टेस्टी लगता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन आप अगर नॉनवेज लवर हैं और साग खाना भी पसंद करते हैं तो ट्राई करें साग गोश्त रेसिपी।साग गोश्त जूसी मटन के टुकड़ों से बनी स्वादिष्ट करी है। आप साग गोश्त को चपाती, चावल, नान या तंदूरी रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है साग गोश्त।

साग गोश्त बनाने के लिए सामग्री-
-5 ताजा गुच्छे सरसों के पत्ते
-1 गुच्छा ताजा पालक के पत्ते
-5 टेबल स्पून जैतून का तेल
-2 इंच बड़ा टुकड़ा अदरक कटा हुआ
-6-8 लहसुन की कलियां
-2 मीडियम प्याज कटा हुआ
-4 हरी मिर्च
-स्वादानुसार नमक
-2 टेबल स्पून कॉर्नमील
-300 ग्राम मटन करी, टुकड़ों में कटा हुआ
साग गोश्त बनाने की वि​धि-
साग गोश्त बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तीन बड़े चम्मच जैतून का तेल गरम करके उसमें अदरक, लहसुन और प्याज़ डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें। इसके बाद पैन में मटन के टुकड़े डालकर 3-4 मिनट तक तब तक पकाएं जब तक मांस गल न जाए। इसमें सरसों के पत्ते मोटे-मोटे काटकर डाल दें। मटन के नरम होने तक ढककर पकाएं। पालक को बारीक काट कर मिला दें। कटी हुई हरी मिर्च के साथ स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपका साग गोश्त सर्व करने के लिए तैयार है।


Next Story