लाइफ स्टाइल

मैंगो कस्टर्ड बनाने के लिए नोट करें ये टेस्टी Recipe

Tara Tandi
3 Sep 2021 8:18 AM GMT
मैंगो कस्टर्ड बनाने के लिए नोट करें ये टेस्टी Recipe
x
अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं और अपने वीकेंड और कूल और टेस्टी बनाने की सोच रहे हैं तो ट्राई करें ये टेस्टी डेजर्ट रेसिपी मैंगो कस्टर्ड। खास बात यह है कि इसे बेहद ही कम सामग्री की मदद से घर पर ही बड़ी आसानी से तैयार किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है ये टेस्टी कस्टर्ड।

मैंगो कस्टर्ड बनाने के लिए सामग्री-

-दो कप मैंगो क्यूब्स

-2 1/2 कप ठंडा दूध

-1 1/2 टेबलस्पून वनीला कस्टर्ड पाउडर

-2 1/2 टेबलस्पून चीनी

मैंगो कस्टर्ड बनाने की विधि-

मैंगो कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध, चीनी व कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तहर मिक्स करें।आप इसे तब तक मिलाएं, जब तक कि कस्टर्ड पाउडर की गांठें खत्म ना हो जाएं। इसके बाद आप इसे गैस पर रखें और करीबन पांच मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पर रखें। इस दौरान आप दूध को लगातार चलाते रहें।अब आप गैस बंद दें और दूध को पूरी तरह से ठंडा होने दें। इसके बाद आप इसमें कटे हुए आम के टुकड़ें डालें और इसे एक बार फिर अच्छी तरह मिक्स हो करें। जब यह मिक्स हो जाए तो आप इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें।अब आप इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Next Story