लाइफ स्टाइल

चना दाल मठरी नोट करें ये आसान रेसिपी

Tara Tandi
3 May 2024 3:02 PM IST
चना दाल मठरी नोट करें ये आसान रेसिपी
x
रेसिपी : चाय के साथ कुछ मसालेदार खाने से इसका मजा और भी बढ़ जाता है। ऐसा ही एक मसालेदार नाश्ता है चना दाल मठरी. आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी...
चना दाल मठरी बनाने के लिए सामग्री
भीगी हुई चने की दाल - 100 ग्राम
तेल - 4 बड़े चम्मच
आटा - 2 कप
नमक स्वाद अनुसार
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
जीरा - 1 बड़ा चम्मच
अजवाइन - 1 बड़ा चम्मच
कसूरी मेथी - 1 बड़ा चम्मच
तलने के लिए तेल
1.कुकर में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें. - भीगी हुई दाल डालें और एक मिनट तक चलाते हुए भूनें.
2. 1/2 कप पानी डालें, कुकर बंद करें और तेज आंच पर एक सीटी आने तक पकाएं.
3. जब इसमें सीटी आ जाए तो आंच धीमी कर दें और 4 से 5 मिनट तक पकाएं. - फिर कुकर को ठंडा होने दें.
4. इसे एक बाउल में चम्मच से मोटा-मोटा मैश कर लें.
5. आटा, नमक, हल्दी, जीरा, अजवाइन, कसूरी मेथी और दो चम्मच तेल डालकर सख्त आटा गूंथ लें. - फिर इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. - अब आटे को पराठे की तरह मोटा बेल लीजिए.
6. मठरी को कुकी कटर से काट लीजिए और कांटे से छेद कर दीजिए. बाकी मठरी भी इसी तरह बना लीजिये.
7. एक पैन में तेल गर्म करें. - अब मठरी को धीमी-मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें
Next Story