- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सिर्फ कृति सेनन ही...
लाइफ स्टाइल
सिर्फ कृति सेनन ही नहीं ये एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं सीता
SANTOSI TANDI
14 Jun 2023 1:57 PM GMT

x
एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं सीता
कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Adipurush को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री मां सीता का किरदार निभाने वाली हैं। हालांकि, छोटे पर्दे पर कई अभिनेत्रियों ने सीता का किरदार निभाया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन अभिनेत्रियों ने मां सीता का किरदार निभाया है। चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
दीपिका चिखलिया
छोटे पर्दा की 'माता सीता' बनने वाली दीपिका ने इस किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता माता का किरदार निभाया था। इस रोल को प्ले करके उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। इस शो के बाद दर्शक सच में दीपिका को भगवान की तरह पूजने लगे थे। यहां तक की कई लोग उनकी एक झलक देखने के लिए लाइन में घंटों खड़े रहते थे।
रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक को तो आप जानते ही होंगे। रोल चाहे जो भी हो रुबीना दिलैक उस रोल में जान डाल देती हैं। 'देवों के देव महादेव' में रुबीना दिलैक भी नजर आ चुकी हैं। रूबीना को सीता के रोल में काफी पसंद किया गया था।
इसे भी पढ़ें: रुबीना दिलैक एक्ट्रेस नहीं बल्कि बनना चाहती थी आईएएस ऑफिसर
देबिना बनर्जी
टीवी ऐक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने भी टीवी पर सीता का रोल प्ले किया। उनके पति गुरमीत चौधरी भी इस शो में उनके साथ नजर आए थे। गुरमीत चौधरी भगवान राम की भूमिका में नजर आए थे। गुरमीत और देबिना अपने शो रामायण के दौरान मिले और प्यार हो गया। बता दें कि देबिना बनर्जी को मां सीता के किरदार में काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
इसे भी पढ़ें: ट्रेडिशनल ड्रेस में गॉर्जियस दिखने के लिए रुबीना दिलैक से लें इंस्पिरेशन
स्मृति ईरानी
साल 2001 में बी.आर. चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने भी 'रामायण' बनाई थी। इसमें स्मृति ईरानी भी नजर आ चुकी हैं। जबकि नीतीश भारद्वाज राम बने थे। हालांकि इस सीजन को ज्यादा पसंद नहीं किया गया था। इसके बाद यह फ्लॉप साबित हुई थी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story