- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सिर्फ बालों के लिए ही...
लाइफ स्टाइल
सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, पित्त और वात को भी संतुलित करने में सहायक, जानें सेवन के लाभ
SHIDDHANT
30 March 2026 7:53 PM IST

x
Delhi दिल्ली। आयुर्वेद में कई लाभकारी जड़ी बूटियों का जिक्र किया गया है, जिसमें से एक है भृंगराज। भृंगराज में कई ऐसे गुण पाए पाए जाते हैं जिसका इस्तेमाल शरीर को पुष्ट बनाने और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। हालांकि इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।
आयुर्वेद में भृंगराज को केशों के लिए हितकारी, यकृत के लिए सहायक, त्वचा के लिए उपयोगी और रसायन माना गया है। इसी कारण कई ग्रंथों में इसे केशराज कहा गया है। अगर गले में खराश और सांस लेने में परेशानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो भृंगराज का चूर्ण और शहद का सेवन एक साथ करने से गले में लाभ मिलेगा। इससे खांसी में भी राहत मिलेगी और गले में होने वाले दर्द से भी राहत मिलेगी।
अगर लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है, बार-बार गैस बनने की परेशानी हो रही है या लिवर की वजह से शरीर में सूजन हो रही है तो भृंगराज का ताजा रस पीने से राहत मिलेगी। इससे पीलिया में भी राहत मिलती है, लेकिन इसके सेवन से पहले एक बार चिकित्सक से सलाह जरूर लें। भृंगराज के रस से लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है और खाना पचाने में सहायक अम्ल भी अच्छे से बनते हैं। यह पित्त को भी संतुलित करने में मदद करता है।
भृंगराज त्वचा के लिए भी लाभकारी है। वात और पित्त के असंतुलन से भी त्वचा संबंधित परेशानी होती है। ऐसे में भृंगराज का सेवन या फिर इसका काढ़ा त्वचा सबंधी परेशानियों में राहत देता है। इसके अलावा भृंगराज का लेप भी त्वचा पर लगा सकते हैं, जिससे त्वचा में खुजली और दाग-धब्बों की समस्या से परेशानी मिलती है।
आखिर में भृंगराज को बालों के लिए जाना जाता है और आयुर्वेद में इसे केशराज की उपाधि मिली है। भृंगराज तेल झड़ते बालों को रोकता है, बालों को असमय सफेद होने से रोकता है, सिर की शुष्कता को भी कम करता है और नए बाल उगाने में भी लाभकारी है।
Tagsभृंगराजआयुर्वेदबाललिवरत्वचाकेशराजजड़ी-बूटीखांसीगले की खराशपीलियापित्त संतुलनताजा रसचूर्णशहदतेलबाल झड़नाबाल सफेद होनात्वचा दाग-धब्बेखुजलीकाढ़ास्वास्थ्य लाभप्राकृतिक उपाय.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





