लाइफ स्टाइल

बच्चे ही नहीं बड़े भी मैकरोनी पास्ता खाकर हो जाएंगे मस्त, इस तरीके से बनेगी ये लजीज डिश

SANTOSI TANDI
3 Oct 2023 10:53 AM GMT
बच्चे ही नहीं बड़े भी मैकरोनी पास्ता खाकर हो जाएंगे मस्त, इस तरीके से बनेगी ये लजीज डिश
x
, इस तरीके से बनेगी ये लजीज डिश
हर घर में हाउसवाइव्स (गृहणियों) के सामने रोजाना यह समस्या होती है कि वे किसको क्या खिलाए जो सबको पसंद आए। खास तौर से बच्चों के मामले में यह परेशानी और बढ़ जाती है। आज हम आपको ऐसी डिश बताने जा रहे हैं जो बच्चों के साथ बड़ों के दिलों में भी उतर जाएगी। यहां हम बात कर रहे हैं चटपटी स्वादिष्ट डिश मैकरोनी पास्ता की। यह पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। इस कॉन्टिनेंटल डिश को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। यह कई घरों में बनाई जाती है, लेकिन सही तरीका नहीं अपनाने से लजीज नहीं बन पाती। हम आपको इसे बनाने का परफेक्ट तरीका बताएंगे।
सामग्री
250 ग्राम – मैकरोनी पास्ता
4 बड़े चम्मच - टोमेटो केचप
1 - पीली शिमला मिर्च
1 - लाल शिमला मिर्च
1 - शिमला मिर्च
2 - प्याज
2 बड़े चम्मच - मक्खन
50 ग्राम - चेडर चीज़
1/2 छोटा चम्मच - सफेद मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच - मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1/4 कप - मक्का
विधि
- सबसे पहले एक साफ चॉपिंग बोर्ड लें और सभी सब्जियों को धोकर काट लें।
- बाद में इस्तेमाल के लिए कटी हुई सब्जियों को अलग रख दें।
- अब एक बर्तन में पानी के साथ मैकरोनी पास्ता डालें। आधा छोटा चम्मच नमक डालकर मिलाएं।
- अब मीडियम आंच पर मैकरोनी को नरम होने तक पकने दें।
- इसके बाद एक कढ़ाई लें और इसे मीडियम आंच पर रखें। उसमें मक्खन गरम करें।
- जब मक्खन पिघल जाए तो उसमें प्याज, कॉर्न और शिमला मिर्च डालें और सब्जियों को नरम करने के लिए भूनें।
- क्रंची बनाए रखने के लिए इन्हें चलाते रहें। ढक्कन से नहीं ढकें।
- सब्जियां मसाले में पकाएं और उबली हुई मैकरोनी के साथ मिलाएं।
- सब्जियों के भुनने के बाद इसमें टोमेटो केचप डाल दें। अच्छी तरह से चलाएं और फिर कढ़ाई में लाल मिर्च पाउडर, सफेद मिर्च पाउडर और नमक डालें।
- एक बार और चलाए तथा सब्जियों को 5-7 मिनट तक पकाएं।
- अंत में उबली हुई मैकरोनी को कढ़ाई में डालें और 5 मिनट के लिए और पकाएं।
- मैकरोनी पास्ता तैयार है। इसे प्लेट में निकाल लें और कद्दूकस किए हुए पनीर के साथ गार्निश करें। गरमागरम सर्व करें।
Next Story