- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सिर्फ Pav-Bhaji ही...
लाइफ स्टाइल
सिर्फ Pav-Bhaji ही नहीं, पाव से बनी इन डिशेज का भी लें मजा ट्राई करे
Rajesh
3 Sept 2024 4:08 PM IST

x
Lifetyle.लाइफस्टाइल: पाव भाजी, मुंबई की एक मशहूर डिश है, जिसे बनाने की शुरुआत 19वीं सदी में हुई थी। मुंबई के कपड़ा मिल मजदूरों के लिए यह डिश तैयार की गई थी, जिसमें पौष्टिकता और स्वाद का बेहतरीन मेल था। इसमें कई सब्जियों को मसालों के साथ पकाकर भाजी तैयार की जाती है, जिसे पाव के साथ मक्खन में सेंककर परोसा जाता है। पाव भाजी का स्वाद और कम कीमत, इसे हर उम्र और वर्ग के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता है। पाव भाजी के अलावा पाव का उपयोग करके कई अन्य डिशेज भी तैयार की जाती हैं, जिन्हें आप जरूर आजमाना चाहेंगे।
तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
लहसुन बटर पाव-
यह एक सरल लेकिन बहुत ही टेस्टी डिश है, जिसमें पाव को लहसुन के बटर में सेंककर परोसा जाता है। इसका गार्लिक फ्लेवर इसे बहुत अलग टेस्ट देता है और इसे आप चाय या कॉफी के साथ नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।
मसाला पाव-
मसालेदार प्याज, टमाटर और मिर्च को मिलाकर बनाए गए मसाले को पाव के साथ भूनकर परोसा जाता है। यह स्ट्रीट फूड के रूप में फेमस है और इसका मसालेदार स्वाद सभी को खूब पसंद आता है।
वड़ा पाव- इ
से "गरीबों का बर्गर" भी कहा जाता है। यह मुंबई का एक आइकॉनिक स्ट्रीट फूड है जिसमें आलू वड़ा को पाव के बीच में रखकर चटनी और मिर्च के साथ परोसा जाता है।
कीमा पाव-
इसमें चिकन से बने मसालेदार कीमा करी को पाव के साथ परोसा जाता है जिसे कटे हुए प्याज, नींबू का रस और धनिया के साथ परोसा जाता है। यह नॉन वेजिटेरियन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है खासकर मुंबई और पुणे में।
भुर्जी पाव-
इसमें मसालेदार अंडा भुर्जी को पाव के साथ परोसा जाता है। यह एक हल्का और हेल्दी डिश है जिसे विशेष रूप से मुंबई में पसंद किया जाता है।
मिसल पाव-
महाराष्ट्र का एक मसालेदार और टेस्टी डिश जिसमें मोठ की दाल,छोले और अन्य अंकुरित दालों से बनी मिसल को पाव के साथ परोसा जाता है। इसे प्याज,नींबू और फरसान के साथ खाने का मजा ही कुछ और है।
अंडा पाव- इ
समें ऑमलेट या अंडे की भुर्जी को पाव के साथ परोसा जाता है। यह एक सरल और स्वादिष्ट व्यंजन है, जो नाश्ते के लिए बेहतर विकल्प है।
Tagsपाव-भाजीपावडिशेजट्राईरेसिपीpav-bhajipavdishestryrecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





