लाइफ स्टाइल

Just fashion नहीं, जींस का लेबल बताता है क्वालिटी और इस्तेमाल की पूरी कहानी

Ratna Netam
12 July 2026 8:39 PM IST
Just fashion नहीं, जींस का लेबल बताता है क्वालिटी और इस्तेमाल की पूरी कहानी
x

New Delhi नई दिल्ली : अक्सर लोग कपड़े खरीदते समय सिर्फ डिजाइन, रंग और फिटिंग पर ध्यान देते हैं, लेकिन कपड़ों पर लगे छोटे-छोटे लेबल और टैग भी काफी महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं। ये लेबल केवल कंपनी का नाम या साइज बताने के लिए नहीं होते, बल्कि कपड़े की क्वालिटी, इस्तेमाल और देखभाल से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी देते हैं।खासकर जींस पर लगे लेदर या फैब्रिक लेबल कई बार ग्राहकों को इसकी क्वालिटी के बारे में संकेत देते हैं। आपने जींस के पीछे ऑरेंज, सफेद, लाल, काले या पर्पल रंग के लेबल जरूर देखे होंगे, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इन रंगों का मतलब क्या होता है।

अलग-अलग रंग के लेबल बताते हैं जींस की क्वालिटी

सफेद लेबल

जींस पर सफेद रंग का लेबल लगा होने का मतलब सामान्य तौर पर कम स्तर की क्वालिटी वाली जींस से जोड़ा जाता है। ऐसी जींस में फैब्रिक की गुणवत्ता अन्य प्रीमियम विकल्पों की तुलना में कम हो सकती है।

लाल लेबल:

लाल रंग का लेबल लगी जींस को मीडियम क्वालिटी की श्रेणी में माना जाता है। यह रोजाना कैजुअल वियर के लिए उपयुक्त होती है और सामान्य इस्तेमाल के लिए पसंद की जाती है।

ऑरेंज लेबल:

ऑरेंज लेबल वाली जींस को बेहतर फैब्रिक और अच्छी क्वालिटी का संकेत माना जाता है। ऐसी जींस में कपड़े की मजबूती और फिनिश सामान्य जींस से बेहतर हो सकती है।

ब्लैक लेबल:

ब्लैक लेबल हाई क्वालिटी जींस का संकेत माना जाता है। इस तरह की जींस में बेहतर फैब्रिक, अच्छी फिटिंग और प्रीमियम फिनिश देखने को मिल सकती है।

पर्पल लेबल

पर्पल लेबल वाली जींस को प्रीमियम क्वालिटी और लिमिटेड कलेक्शन से जोड़ा जाता है। ऐसी जींस अक्सर खास डिजाइन और बेहतर मटेरियल के साथ बाजार में आती हैं।

जींस पर होते हैं कई तरह के लेबल

जींस पर सिर्फ एक ही लेबल नहीं होता, बल्कि अलग-अलग जगहों पर कई टैग लगाए जाते हैं, जिनका अलग-अलग उद्देश्य होता है।

मेन लेबल:

यह आमतौर पर जींस की कमर के पीछे अंदर की तरफ लगा होता है। इस पर ब्रांड का नाम, लोगो और अन्य पहचान से जुड़ी जानकारी होती है।

फ्लैग लेबल:

यह लेबल पीछे की जेब के आसपास लगाया जाता है। इसमें कई बार ब्रांड की सीरीज, डिजाइन या जींस से जुड़ी अन्य जानकारी दी जाती है।

साइड लेबल

जींस की साइड सीम के पास छोटा लेबल लगाया जाता है। इसमें कपड़े की वैरायटी, फैब्रिक की जानकारी या इस्तेमाल से जुड़े निर्देश हो सकते हैं।

लेबल से मिलती है जरूरी जानकारी

कपड़ों पर लगे लेबल का सबसे बड़ा काम ग्राहकों को सही जानकारी देना होता है। इसमें जींस का साइज, डिजाइन, फैब्रिक और उसे धोने या संभालने के तरीके की जानकारी दी जाती है।इसके अलावा लेबल कंपनी की पहचान भी बताता है। इससे ग्राहक असली और भरोसेमंद ब्रांड को पहचान सकते हैं। वहीं, डिजाइन और स्टाइल से जुड़ी जानकारी ग्राहकों को अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से सही जींस चुनने में मदद करती हैइसलिए अगली बार जब आप जींस खरीदें तो सिर्फ उसकी फिटिंग और लुक ही न देखें, बल्कि उस पर लगे छोटे-छोटे लेबल को भी ध्यान से पढ़ें। इनमें छिपी जानकारी आपको बेहतर क्वालिटी का चुनाव करने में मदद कर सकती है।

Next Story