- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अनार के पौधे से नहीं...
लाइफ स्टाइल
अनार के पौधे से नहीं गिरेगा एक भी फल अगर करेंगी ये काम
SANTOSI TANDI
2 Aug 2023 8:42 AM GMT

x
भी फल अगर करेंगी ये काम
अनार के रेट तो आपको पता है.....क्योंकि हेल्थ के लिए अनार काफी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अनार की डिमांड मार्केट में हमेशा रहती है। बढ़ती कीमत की वजह लोग घर में अनार का पौधा लगाना पसंद करते हैं।
पौधा लगाना रोजाना अनार खरीदने से ज्यादा किफायती माना जाता है क्योंकि इसके पत्तों का भी इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। यही नहीं इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। अनार एक ऐसा फल है जो शरीर और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है।
डाइट में शामिल करने के अलावा अनार के छिलकों का इस्तेमाल बालों और त्वचा के लिए भी किया जाता है। अनार के अलावा उसके पत्ते, छाल, बीज, जड़ यहां तक की इसके फूलों में भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ऐसे में अनार का पौधा लगाना अच्छा रहता है।
हालांकि, अनार का पौधा लगाना आसान है, लेकिन इसकी नियमित रूप से देखभाल करना थोड़ा मुश्किल है। अगर हम नियमित रूप से इसकी देखभाल नहीं करते हैं, तो पौधे से फल गिरने लगते हैं और अनार कच्चे रह जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रही हैं, तो यह लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
अनार पौधे से ही क्यों गिरते हैं?
पौधे भी हमारे शरीर की तरह होते हैं। अगर नियमित रूप से देखभाल नहीं की जाए, तो कई तरह की बीमारियां होने लग जाती हैं। पौधे में खाद की पानी, नियमित रूप से पानी ना डालना, सही धूप का ना मिलना या पौधे में पोषक तत्व की कमी होना आदि की वजह से जड़ें कमजोर हो जाती हैं। अनार का वजन ज्यादा होता है, तो पौधे झेल नहीं पाते और पकने से पहले ही जमीन पर गिर जाते हैं।
अनार के पौधे में कौन-सी खाद डालनी चाहिए?
पौधे से पोषक तत्व की कमी दूर करने के लिए अच्छी क्वालिटी की खाद का चुनाव करना चाहिए। आप खाद में कई नेचुरल चीजें मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे सड़ी गोबर की खाद, नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम आदि।
हालांकि, खाद का चुनाव करने से पहले पौधे की एक बार जांच कर लें और पौधा ज्यादा सूख रहा है, तो उसमें नाइट्रोजन की मात्रा अधिक रखें।
अनार के पौधे से फल गिरने से बचाने के उपाय
अनार के पौधे के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर
आप घर पर चुकंदर की मदद से लिक्विड फर्टिलाइजर बना सकते हैं। चुकंदर से बना ये लिक्विड फर्टिलाइजर न सिर्फ नेचुरल है बल्कि आपके पौधे की ग्रोथ के लिए एकदम परफेक्ट है। तो आइए जानते हैं घर पर फर्टिलाइजर कैसे बनाया जा सकता है।
फर्टिलाइजर के लिए सामग्री
चुकंदर- 3
पानी- 1 बाउल
नमक- आवश्यकतानुसार (आधा चम्मच)
फर्टिलाइजर बनाने का तरीका
लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के लिए सबसे पहले आप चुकंदर के छिलके उतार लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
फिर चुकंदर को आप एक पैन में डालें। फिर नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
जब इसमें एक उबाल आ जाए, तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने के लिए रख दें।
अब इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें।
अनार के पौधे में पानी कैसे डालें?
पौधे में सही मात्रा में पानी डालना बहुत जरूरी है। पौधे में पानी डालने के लिए एक समय डिसाइड करें और जब बारिश पड़ रही है, तो पानी न दें। बाद में पानी दें और पानी देने से पहले चेक कर लें। पानी देने से पहले यह चेक करें कि कहीं पौधे की जड़ सूखी तो नहीं है? अगर पौधे की जड़ सूखी है, तो पौधे को पानी की जरूरत है।
वहीं, इस बात का ध्यान रखें कि पौधे की पत्तियां गीली न हो क्योंकि गीले पत्ते धूप में रहने के कारण जल सकती हैं। बेहतर होगा कि पौधों को बारिश के पानी से बचाएं। कहा जाता है कि बारिश का पानी पौधे के लिए ठीक नहीं रहता।
अनार के पौधे को कैसे बढ़ाएं?
पौधे की ग्रोथ को धूप काफी हद तक प्रभावित करती है। इसलिए पौधे को ऐसी जगह पर रखें जहां का तापमान अच्छा हो यानी यहां धूप बहुत अच्छी आती हो। आप पौधा अपनी बालकनी के पास रख सकते हैं। (बालकनी में पौधे उगाने के दौरान की गई ये गलतियां) यहां धूप के साथ-साथ हवा भी अच्छी लगेगी।
पौधे से फल गिरने की समस्या को दूर करने के लिए इन बातों पर ध्यान दें। अगर आपके मन में कोई सवाल है, तो हमें नीचे कमेंट करके बताएं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

SANTOSI TANDI
Next Story