- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सफेद रंग के डीप कट...
लाइफ स्टाइल
सफेद रंग के डीप कट नेकलाइन वाले क्रॉप टॉप में नोरा फतेही ने लगाई एयरपोर्ट पर आग
Mohammed Raziq
26 Aug 2023 12:41 PM IST

x
नोरा फतेही ने लगाई एयरपोर्ट पर आग
कई दिलों की धड़कन नोरा फतेही अपने डांस के साथ लुक से भी कहर ढा रही हैं और सभी को अपनी अदाओं का दीवाना बना रही हैं। बोल्ड, एथनिक, कैजुअल जैसे कई लुक में नोरा नजर आ चुकी हैं और हर बार उन्हें तारीफ ही मिली हैं। अपने लुक से नोरा हुस्न की बिजलियां गिराते हुए दिखाई देती हैं। अब एयरपोर्ट पर उनका सफेद रंग के डीप कट नेकलाइन वाले क्रॉप टॉप वाला लुक आग लगा रहा हैं।
नोरा ने ऑल व्हाइट लुक अपना रखा था। सफेद रंग के डीप कट नेकलाइन वाले क्रॉप टॉप के साथ हाई वेस्ट पेसिंल स्कर्ट उनके कर्वी फिगर को उभारने के लिए काफी दिख रहे थे। वहीं इस लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश और फॉर्मल बनाने के लिए कंधे पर मैचिंग का ब्लेजर डाल रखा था। ऊपर से सफेद मैचिंग पम्प्स और मास्क के साथ नोरा हल्के कर्ली बालों में थी।
ब्लैक शेड्स लगाए और हाथों में टैन ब्राउन कलर का हैंडपर्स लिए नोरा जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंची तो बस लोगों का नजरें हटाना ही मुश्किल हो गया। नोरा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां वो ग्लैमरस फॉर्मल लुक में नजर आईं।
Next Story





