लाइफ स्टाइल

"मेयो और चीज नहीं? ये हेल्दी दही सैंडविच रेसिपी ट्राय करें घर पर"

Harrison
21 May 2025 3:03 PM IST
मेयो और चीज नहीं? ये हेल्दी दही सैंडविच रेसिपी ट्राय करें घर पर
x
मेयो,चीज,दही सैंडविच,Mayo,Cheese,Curd Sandwich, जनता से रिश्ता न्यूज़, जनता से रिश्ता, आज की ताजा न्यूज़, हिंन्दी न्यूज़, भारत न्यूज़, खबरों का सिलसिला, आज की ब्रेंकिग न्यूज़, आज की बड़ी खबर, मिड डे अख़बार, Janta Se Rishta News, Janta Se Rishta, Today's Latest News, Hindi News, India News, Khabron Ka Silsila, Today's Breaking News, Today's Big News, Mid Day Newspaper, जनता, janta, samachar news , samachar , हिंन्दी समाचार
Curd Sandwich Recipe: आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच चीज सैंडविच खाने का काफी क्रेज है। चीज और मेयोनीज सैंडविच खाने में काफी कमाल के लगते हैं। इसे नाश्ते से लेकर लंच तक में खाया जा सकता है। पर, डॉक्टर्स ज्यादा चीज और मेयोनीज न खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि ये हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती। इसी के चलते हम आपको इसका अच्छा विकल्प बताने जा रहे हैं।
दरअसल, यदि आप भी सैंडविच खाने के शौकीन हैं तो चीज और मेयोनीज की जगह घर पर तैयार करें दही सैंडविच। दही सैंडविच खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। दही गर्मी के मौसम में फायदा भी करता है, इसलिए आप अगर इसका सेवन करेंगे तो ये आपके पेट के लिए भी अच्छा रहेगा। तो चलिए बिना देर करते हुए आपको दही सैंडविच बनाने की आसान विधि बताते हैं।
दही सैंडविच बनाने का सामान
हंग कर्ड – 1 कप
ब्रेड स्लाइस – 4
बारीक कटी गाजर – 2 टेबलस्पून
बारीक कटी शिमला मिर्च – 2 टेबलस्पून
बारीक कटा प्याज – 1 छोटा
बारीक कटी हरी मिर्च – 1
बारीक कटी धनिया पत्ती – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – 1/4 छोटा चम्मच
भूना जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
Next Story