लाइफ स्टाइल

डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं, Mango Seed Oil

Triveni
24 Dec 2020 12:09 PM GMT
डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं,  Mango Seed Oil
x
'आम के आम और गुठलियों के दाम' यह कहावत चरितार्थ साबित होती है। इस कहावत की सत्यता की पुष्टि Mango Seed Oil से होती है। कई लोग Mango Seed Oil से वाकिफ हैं,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'आम के आम और गुठलियों के दाम' यह कहावत चरितार्थ साबित होती है। इस कहावत की सत्यता की पुष्टि Mango Seed Oil से होती है। कई लोग Mango Seed Oil से वाकिफ हैं, तो कई लोग इससे वाकिफ नहीं है। आयुर्वेद में Mango Seed Oil को दवा माना जाता है। डॉक्टर्स भी Mango Seed Oil के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों में फायदेमंद है। खासकर डायबिटीज और मोटापे के लिए Mango Seed Oil किसी दवा से कम नहीं है। अगर आप भी डायबिटीज से पीड़ित हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो Mango Seed Oil का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए Mango Seed Oil के फायदे जानते हैं-

डायबिटीज में लाभकारी
researchgate.net पर छपी एक शोध के अनुसार, Mango Seed Oil डायबिटीज के लिए वरदान साबित होता है। इसके इस्तेमाल से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। चूहों पर किए गए शोध में यह पाया गया है कि Mango Seed Oil ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सक्षम है।
वजन कम करता है
आधुनिक समय में मोटापा आम बात है। ख़राब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से लोग मोटापे से शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी मोटापे से शिकार हैं और बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो Mango Seed Oil का सेवन कर सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो Mango Seed Oil के सेवन से रक्त संचार सुचारू रूप से होता है। वहीं, मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है।
त्वचा की खूबसूरती बढ़ती है
आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। अगर आप भी हैंडसम और जवां दिखना चाहते हैं, तो Mango Seed Oil का इस्तेमाल कर सकते हैं। मैंगो सीड ऑयल से त्वचा में निखार आता है। साथ ही कील-मुहांसों से निजात मिलता है। वहीं, उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए निरंतर मैंगो सीड ऑयल का यूज़ करें


Next Story