- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Nautapa 2026: एसी नहीं...
लाइफ स्टाइल
Nautapa 2026: एसी नहीं है...कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
jantaserishta.com
22 May 2026 4:55 PM IST

x
नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। दिन-ब-दिन तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं, 25 मई से 2 जून तक नौतपा का दौर भी शुरू होने वाला है, जब गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में सिर्फ खुद को ठंडा रखना ही काफी नहीं है, घर और कमरों को भी ठंडा और आरामदायक बनाना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास एयर कंडीशनर (एसी) नहीं है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ प्रभावी टिप्स को अपनाकर आप घर को ठंडा रख सकते हैं। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर कमरे को काफी हद तक ठंडा रखा जा सकता है।
एसी के बिना कमरा कूल रखने के लिए दिन में खिड़कियां और पर्दे बंद रखें: दिन के समय सूरज की तेज किरणें कमरे में न आने दें। मोटे और हल्के रंग के पर्दे लगाएं जो गर्मी को रोक सके।
रात में क्रॉस वेंटिलेशन करें: रात को खिड़कियां खोल दें ताकि ठंडी हवा अंदर आए। विपरीत दिशा की खिड़कियां खोलने से हवा का बहाव अच्छा रहता है।
छत को ठंडा रखें: छत पर पानी छिड़कें या सफेद रंग का पानी-प्रूफ पेंट करवाएं। इससे छत से आने वाली गर्मी कम होती है।
घर में पौधे लगाएं: कमरे में इंडोर प्लांट्स रखें। ये न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि प्राकृतिक ठंडक भी देते हैं।
हीट पैदा करने वाली चीजों का कम इस्तेमाल करें: दोपहर में ओवन, गैस चूल्हा या इलेक्ट्रिक उपकरण कम इस्तेमाल करें। इससे कमरे का तापमान नहीं बढ़ता।
सूती चादर और हल्के कपड़े अपनाएं: बिस्तर पर सूती चादर बिछाएं और हल्के, ढीले सूती कपड़े पहनें। इससे शरीर को आराम मिलता है।
मिट्टी के घड़े का पानी पीएं: मिट्टी के सुराही या घड़े में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है।
ये छोटे-छोटे बदलाव न सिर्फ कमरे को ठंडा रखते हैं बल्कि बिजली की बचत भी करते हैं और स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं। यही नहीं गर्मी के मौसम में प्राकृतिक तरीकों से ठंडक बनाए रखना स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





