लाइफ स्टाइल

अमेरिकी स्टेट डिनर के दौरान नीता अंबानी ने पहनी थी यह खूबसूरत साड़ी, जानें इसकी खासियत

SANTOSI TANDI
29 Jun 2023 7:11 AM GMT
अमेरिकी स्टेट डिनर के दौरान नीता अंबानी ने पहनी थी यह खूबसूरत साड़ी, जानें इसकी खासियत
x
अमेरिकी स्टेट डिनर के दौरान नीता अंबानी
नीता मुकेश अंबानी और उनके लक्ज़री लाइफस्टाइल से तो हम सभी काफी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। आए दिन नीता अंबानी के महंगे लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई न कोई चीज वायरल हो जाती है। हाल ही में नीता अंबानी की पहनीं गई एक साड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है और लगभग हर सोशल मीडिया पर आपको इसी साड़ी का जिक्र देखने को मिल जाएगा। वैसे तो नीता अंबानी के जुड़ी हर चीज की कोई न कोई खासियत होती ही है, लेकिन यह साड़ी एक खास इवेंट के लिए पहनी गई थी। तो आइये जानते हैं क्या है इस साड़ी की खासियत और जानेंगे कब और क्यों पहनी गई थी ये साड़ी।
कब और क्यों पहनी थी यह साड़ी?
इस खूबसूरत साड़ी को नीता अंबानी ने 22 जून 2023 के दिन अमेरिकन स्टेट डिनर के दौरान पहना था। यह इवेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden और फर्स्ट लेडी Jill Biden द्वारा रखा गया था। बता दें कि इस इवेंट को व्हाइट हाउस में रखा गया था।
क्या है साड़ी की खासियत?
नीता अंबानी की यह साड़ी सिल्क फैब्रिक से बनाई गई है। वहीं यह एक बनारसी सिल्क साड़ी है, जिसका कलर कॉम्बिनेशन काफी सोबर और क्लासी है। इस साड़ी का कलर आइवरी (ऑफव्हाइट) और गोल्डन है।
बता दें कि यह साड़ी नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर (NMACC) में मौजूद रिलायंस फाउंडेशन स्वदेश एक्सबिशन द्वारा बनाई गई है। यह साड़ी कुल 6 यार्ड्स लंबी और चौड़ी है। वहीं इसकी स्टाइलिंग भी काफी एलिगेंट तरीके से की गई है।
स्टाइलिंग के लिए
नीता अंबानी अपने आप में ही एक स्टाइल स्टेटमेंट है। बता दें कि इस साड़ी के साथ नीता अंबानी ने मेकअप को काफी मिनिमल रखा है। साथ ही लुक को आकर्षक बनाने के लिए पर्ल डिजाइन के लेयर वाले नेकपीस के साथ स्टड इयररिंग्स को स्टाइल किया है। इसके अलावा हाथों के लिए नीता अंबानी के मैचिंग पर्ल डिजाइन वाले कंगन को स्टाइल किया गया है।
साड़ी लुक को कम्प्लीट करने के लिए बालों के लिए क्लासी और प्लेन बन हेयर स्टाइल बनाकर उसपर ताजे गजरे को लगाया है। नीता अंबानी ने इस लुक में सोबर स्टाइलिंग कर अपने फैशन स्टेटमेंट को बरकरार रखा है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
अगर आपको नीता अंबानी की पहनी हुई इस बनारसी साड़ी से जुड़ी रोचक चीजें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story