धर्म-अध्यात्म

नवंबर में लगेगा अगला ग्रहण, जानिए कब और कहां देगा दिखाई

Tara Tandi
11 Jun 2021 9:41 AM GMT
नवंबर में लगेगा अगला ग्रहण, जानिए कब और कहां देगा दिखाई
x
खगोल विज्ञान और ज्‍योतिष दोनों के ही लिहाज से सूर्य और चंद्र ग्रहण बहुत अहम होते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | खगोल विज्ञान और ज्‍योतिष (Astrology) दोनों के ही लिहाज से सूर्य और चंद्र ग्रहण बहुत अहम होते हैं. 10 जून को साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगा. इससे कुछ ही दिन पहले 26 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था. इस साल कुल 4 ग्रहण लगने हैं जिनमें से 2 लग चुके हैं. अब इस साल का एक चंद्र ग्रहण (Moon Eclipse) और एक सूर्य ग्रहण लगना बाकी हैं. कल का ग्रहण देश में आंशिक तौर पर ही दिखाई दिया था, लिहाजा इसका सूतक काल भी नहीं माना गया. जानते हैं कि अब अगला ग्रहण (Next Eclipse In 2021) कब और कैसा होगा.

नवंबर में लगेगा अगला ग्रहण
इस साल का अगला ग्रहण नवंबर (November 2021) में लगेगा. यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा. 19 नवंबर, 2021 को लगने वाला यह चंद्र गहण भी इस सूर्य ग्रहण की तरह देश में आंशिक तौर पर ही दिखाई देगा. इसे यूरोप के अधिकांश हिस्सों में, एशिया के अधिकांश हिस्सों में, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक में देखा जा सके
दिसंबर में होगा अगला सूर्य ग्रहण
19 नवंबर के चंद्र ग्रहण के बाद साल का दूसरा सूर्य ग्रहण और आखिरी ग्रहण 4 दिसंबर 2021 (4 december 2021) को लगेगा. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. इसे दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका के दक्षिण हिस्सों में, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा. इसका सूतक काल मान्‍य होगा और धर्म-ज्‍योतिष के अुनसार इस दौरान कई तरह के काम करने की मनाही होगी.
बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण भी पूर्ण चंद्र ग्रहण था. इसे पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत, अमेरिका, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों के अलावा भारत में पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह आदि में देखा गया था.


Next Story