लाइफ स्टाइल

नए शोध में दावा: हृदय को स्वस्थ रखने में कारगर है स्ट्रॉबेरी

Deepa Sahu
8 July 2021 5:09 PM GMT
नए शोध में दावा: हृदय को स्वस्थ रखने में कारगर है स्ट्रॉबेरी
x
हृदय का प्रमुख काम शरीर के सभी हिस्सों में रक्त पहुंचाना और ग्रहण करना है।

नई दिल्ली, हृदय का प्रमुख काम शरीर के सभी हिस्सों में रक्त पहुंचाना और ग्रहण करना है। ह्रदय रक्त को पंप करने का कार्य करता है। इस प्रक्रिया के दौरान दिल सिकुड़ता और फैलता है। हृदय का सेहतमंद रहना अनिवार्य है। इसके कामकाज में बाधा उतपन्न होती है, तो हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान दें। खासकर कोरोना काल में ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए अपनी सेहत का ख्याल रखें। अगर आप भी हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो रोजाना स्ट्रॉबेरी का सेवन करें। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि स्ट्रॉबेरी के सेवन से ह्रदय स्वस्थ रहता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

एक शोध में दावा किया गया है कि स्ट्रॉबेरी के सेवन से ह्रदय सेहतमंद रहता है। इस शोध में 33 लोगों को शामिल किया गया था। इन्हें डाइट में स्ट्रॉबेरी शामिल करने की सलाह दी गई। इससे ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद मिली। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशनिस्ट और सलाहकार Dr Emma Derbyshire ने कहा कि वर्तमान समय में इंग्लैंड में 7.6 मिलियन लोग ह्रदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं। हम जानते हैं कि संतुलित आहार और सही दिनचर्या जीवन यापन करने से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। साथ ही वजन बढ़ते और मधुमेह होने का भी जोखिम टल जाता है।
इसके लिए रोजाना अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करें। खासकर दिनभर में पांच बार फल का सेवन करें। इसके लिए आप एक बार में 7 स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप दिन के नाश्ते में स्ट्रॉबेरी को शामिल कर सकते हैं। वहीं, एक अन्य शोध में खुलासा हुआ है कि रोजाना अखरोट खाने से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। यह शोध बार्सिलोना अस्पताल और लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से की है।
इस शोध में दावा किया गया है कि रोजाना 30 से 60 ग्राम अखरोट खाने से हृदय संबंधी सभी रोगों का खतरा कम हो जाता है। इससे सूजन 11.5 प्रतिशत कम हो जाता है। अखरोट में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से सांस लेने में आने वाली तकलीफों से निजात मिलता है। साथ ही अस्थमा से लड़ने में शरीर की मदद करता है।
Next Story