लाइफ स्टाइल

गर्मी में राहत का नया फॉर्मूला, कुणाल कपूर की मिंटी लेमन रेसिपी वायरल

Saba Naaz
18 Jun 2025 8:38 PM IST
गर्मी में राहत का नया फॉर्मूला, कुणाल कपूर की मिंटी लेमन रेसिपी वायरल
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : गर्मी में तापमान बढ़ने और पसीना आने पर कुछ ठंडा और ताजगी भरा पीने का मन करता है। ऐसे में, मिंटी लेमन ड्रिंक जो पुदीना और नींबू से मिलकर बनती है, सबसे अच्छा ऑप्शन होती है।
यह न केवल आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि पुदीने की ठंडक और नींबू की खटास मिलकर एक ऐसा स्वाद देते हैं जो गर्मी को चुटकियों में भगा देता है। तभी तो शेफ कुणाल कपूर कहते हैं कि जब गर्मी सताती है और पसीने बहाती है तो उन्हें मिंटी लेमन की याद आती है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है। इसके लिए शेफ कुणाल ने अपनी सीक्रेट रेसिपी भी शेयर कर दी है, ताकि मिंट का ग्रीन कलर जस का तस रहे।
मिंटी लेमन के लिए सामग्री : 2 कप ठंडा पानी
डेढ़ कप पुदीने की पत्ती
3 टेबल स्पून चीनी
3 कटे हुए नींबू के स्लाइस
कैसे बनाना है मिंटी लेमन
शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी के मुताबिक एक मिक्सर जार में ठंडा बर्फ वाला पानी डालें। इसमें ही पुदीने की पत्ती को धोने के बाद मिला दें। अब नींबू को काटने के बाद उसके आधा हिस्सा वाले स्लाइस को इसी में निचोड़ दें। स्वादानुसार चीनी मिला लें। और आखिरी में मिक्सर में सभी चीजों को पीस दें।
यूं आएगा पिंट का रियल कलर : मिक्सर में पीसने के बाद आपको मिंटी लेमन को छान लेना है, ताकि बचा हिस्सा मुंह में ना आए। अब एक गिलास में बहुत सारे बर्फ डालें और मिंटी लेमन मिलाकर सर्व करें। खास बात है कि कि बर्फ वाला ठंडे पानी में पीसने की वजह से मिंट का रियल कलर मिलता है। यही कुणाल कपूर का सीक्रेट है। अब गर्मी के मौसम में आप इस स्वादिष्ट ड्रिंक का लुत्फ उठा सकते हैं।
Next Story