लाइफ स्टाइल

दही के साथ इन चीजों को कभी ना खाएं, जानें क्या क्या ?

Ritisha Jaiswal
22 May 2022 10:08 AM GMT
दही के साथ इन चीजों को कभी ना खाएं, जानें क्या क्या ?
x
दही के साथ इन चीजों को भी कभी ना खाएं

गर्मियों में लोग ठंडी चीजों को खाना पसंद करते हैं। दही से बने रायते को लोग काफी पसंद करते हैं। रायता सेहत के लिए अच्छा होता है और शरीर से गर्मी को दूर भगाता है। मगर दही के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो दही में प्याज डालकर खूब चाव से खाते हैं। ऐसा करने से कई परेशानियां हो सकती हैं। दही के साथ प्याज मिलाकर खाने से एसिडिटी, उल्टी, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी परेशानी हो सकती है। दही के साथ कई चीजों को खाना मना है। इसलिए इन चीजों का भूल के भी सेवन नहीं करना चाहिए।

आइए जानते हैं दही के साथ किन-किन और चीजों का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
दही के साथ इन चीजों को भी कभी ना खाएं
आम और दही
आम और दही को भी भूल कर भी एक साथ न खाएं। दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि उनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है।
उड़द की दाल
दही के साथ उड़द की दाल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।
दूध और दही
दूध और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है। साथ ही डाइजेशन की परेशानी भी हो सकती है।
मछली और दही
मछली को भी दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं।
तली-भुनी चीजें
आमतौर पर घरों में देखा गया है कि पराठों के साथ दही बड़े चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पाचन पर असर पड़ता है।


Next Story