लाइफ स्टाइल

दही के साथ इन चीजों को कभी न खाएं,जानिए इनके नुकसान

Kajal Dubey
23 March 2022 4:35 AM GMT
दही के साथ इन चीजों को कभी न खाएं,जानिए इनके नुकसान
x
दही में मौजूद प्रोबॉयोटिक बैक्टिरिया पेट के लिए वरदान हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दही में मौजूद प्रोबॉयोटिक बैक्टिरिया पेट के लिए वरदान हैं। दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर है। अपच से लेकर किसी बैक्टरियल इंफेक्शन में दही दवा की तरह काम करती है। दही न केवल टेस्ट के लिए बल्कि पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। कई बार दही को और टेस्टी बनाने के लिए इसके साथ कुछ चीजें मिक्स कर ली जाती हैं, लेकिन ये शरीर में टॉक्सिन बनते हैं, जिससे इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसके अलावा भी दूसरे कई हानिकारक परिणाम हो सकते हैं। साथ ही चलिए ये भी जानें कि दही खाने का सही तरीका क्या है।

दही के साथ इन चीजों को भी कभी न खाएं
दही के साथ प्याज खाना नुकसानदेह
दही में प्याज डालकर खाने से आपको रायते का स्वाद तो बहुत मिलता होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपके शरीर के लिए नुकसानदायक है। दही और प्याज की तासीर विपरीत होती है और ठंडीं और गर्म तासीर साथ मिलकर शरीर को फायदे की जगह दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोरायसिस, त्वचा और पेट से संबंधित बीमारियां देते हैं।
दही के साथ चीनी
दही के साथ चीनी नहीं खाना चाहिए। दही और चीनी पाचन प्रक्रिया को कठिन करते हैं। दही के साथ चीनी वजन बढ़ाने का भी काम करती है। अगर दही के साथ मीठा लेना है तो आप इस पर गुड़ डाल सकते हैं, लेकिन उसे भी लेने से बचना चाहिए। दही में नमक डाल कर खाया जा सकता है।
आम और दही
आम और दही की लस्सी या स्मूदी तो स्वाद का खजाना है, लेकिन सेहत के लिए जहर समान। भूल कर भी एक साथ ना खाएं, दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है। वहीं, ये डायजेशन में भी दिक्कत करती है। मोटापा और डायबिटीज बढ़ाते है।
उड़द की दाल
दही के साथ उड़द की दाल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए, दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं जिससे पाचन की समस्या हो सकती है। दोनों साथ खाने से बादी बन जाते हैं।
दूध और दही
दूध और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है. साथ ही डाइडेशन की परेशानी भी हो सकती है।
तली-भुनी चीजें
आमतौर पर घरों में देखा गया है कि पराठों के साथ दही बड़े चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पाचन पर असर पड़ता है।


Next Story