लाइफ स्टाइल

शहद के साथ कभी न खाएं ये 5 फूड्स, सेहत के लिए है हानिकारक

Tulsi Rao
18 Jun 2022 9:26 AM GMT
शहद के साथ कभी न खाएं ये 5 फूड्स, सेहत के लिए है हानिकारक
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शहद को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार शहद का सेवन सेहते के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट होता है, बल्कि शहद को इसके इम्यूनिटी बढ़ाने, सूजन कम करने और त्वचा संबंधी समस्याओं से लड़ने के लिए जाना जाता है। सर्दी-जुखाम, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए शहद एक कारगर उपाय है। साथ ही शहद का सेवन करने से वनज घटाने में मदद मिलती है और कई गंभीर रोगों का जोखिम कम होता है। शहद के स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए इसका सही तरीके से सेवन किया जाना बहुत जरूरी है। अगर गलत तरीके से शहद का सेवन करते हैं तो यह आपको फायदे से अधिक नुकसान पहुंचा सकता है (Food Combination With Honey In Hindi)।

आपने अक्सर लोगों को शहद का सेवन अलग-अलग फूड्स के साथ करते देखा होगा। लेकिन शहद के साथ सभी फूड्स का सेवन नहीं किया जा सकता है। कुछ फूड्स के साथ शहद मिलाकर खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन जूही कपूर की मानें तो आयुर्वेद के अनुसार शहद को कुछ खाद्य पदार्थों के साथ नहीं मिलाना चाहिए, नहीं तो यह आपके शरीर में जहर की तरह व्यवहार करता है (Food Combination With Honey Side Effects On Health)। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिनके साथ शहद का सेवन जहर के समान हो सकता है।
शहद के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए (Food Combination With Honey Side Effects On Health In Hindi)
1. घी के साथ न मिलाएं शहद (Ghee With Honey Side Effects In Hindi)
आयुर्वेद के अनुसार घी में ठंडे गुण होते हैं वहीं शहद में गर्म गुण होते हैं। इन दोनों के कॉम्बिनेशन को विरुद्ध आहार माना जाता है। साथ ही इसे एक आदर्श भोजन नहीं माना जाता है। आयुर्वेद में घी और शहद के आवंछनीय प्रभावों के बारे में बताया गया है। यह पाचन संबंधी समस्याओं से लेकर सूजन तक कई समस्याओं का कारण बन सकता है।
2. मूली और खीरा के साथ न मिलाएं शहद (Salad With Honey Side Effects In Hindi)
जब मूली, खीरा और शहद का एक साथ सेवन किया जाता है या सलाद में शहद डालकर इसका सेवन किया जाता है, तो इससे शरीर में जहरीले यौगिक बनते हैं। जो आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता हैं और सूजन को भी ट्रिगर कर सकते हैं। इसलिए आपको सलाद में शहद डालकर सेवन करने से बचना चाहिए।
3. गर्म दूध या पानी के साथ न मिलाएं शहद (Milk Or Hot Water With Honey Side Effects In Hindi)
बहुत से लोग गर्म दूध और पानी में शहद मिलाकर इसका सेवन करते हैं। साथ ही कुछ लोग तो चाय में शहद डालकर पीते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। जब किसी गर्म पानी या दूध में शहद को डाला जाता है या पकाया जाता है तो इससे शहद की गुणवत्ता खराब हो जाती है। पका हुआ शहद सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। शहद को गर्म करने से हाइड्रोक्सी मिथाइल फुर्फुरल डिहाइड (एचएमएफ) में वृद्धि हो सकती है, जिसके सेवन से शरीर में विषाक्तता पैदा हो सकती है।
4. नॉन-वेज के साथ न मिलाएं शहद (Non-Veg With Honey Side Effects In Hindi)
आपने अक्सर लोगों को नॉनवेज फूड्स को गार्निश करने के लिए ऊपर से शहद डालते देखा होगा होगा। यहां तक कि कुछ लोग तो ग्रेवी में शहद का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसा करना बहुत गलत है। आयुर्वेद के अनुसार मीट और शहद का कॉम्बिनेशन असंगत हैं यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है
5. गर्म चीजों के साथ न मिलाएं शहद (Hot Foods With Honey Side Effects In Hindi)
शहद को गर्म चीजों के साथ मिलाकर सेवन करने पाचन संबंधी समस्याएं, लूज मोशन और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शहद प्रकृति में गर्म होता है, और जब इसे गर्म चीजों के साथ मिलाया जाता है तो यह आपके पाचन को नुकसान पहुंचाता है।
आयुर्वेद के अनुसार, सलाद, पीनट बटर के साथ शहद और ब्रेड, नींबू शहद का पानी या यहां तक कि शहद और बेकरी उत्पाद को विरुद्ध आहार माना जाता है। इसलिए इन फूड्स के साथ शहद का सेवन करने से बचना चाहिए।


Next Story