लाइफ स्टाइल

त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है नीम का तेल, इस्तेमाल से बढ़ेगी खूबसूरती

Bhumika Sahu
6 Oct 2022 3:25 PM GMT
त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है नीम का तेल, इस्तेमाल से बढ़ेगी खूबसूरती
x
इस्तेमाल से बढ़ेगी खूबसूरती
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इस बढ़ते प्रदूषण के जमाने में स्किन और बालों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। इसके लिए लोग बाजार में मौजूद कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आप इसके लिए औषधीय गुणों से भरपूर नीम के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। प्राचीन समय से नीम के तेल का इस्तेमाल कई रोगों के निवारण में किया जाता रहा हैं। वहीँ स्किन और बालों के लिए भी नीम का तेल बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। इस तेल के इस्तेमाल से आप अपने सौंदर्य में निखार ला सकते हैं। नीम के तेल में ऐंटिफंगल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो स्किन और बालों की परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नीम का तेल स्किन और बालों को फायदा पहुंचाता हैं।
बढ़ते उम्र के संकेत को रोकने में
नीम तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकने के लिए हफ्ते में दो बार 10 मिनट तक नीम तेल से चेहरे और गले की मालिश करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी त्वचा जल्दी बूढ़ी नहीं होगी और आप जवां नजर आएंगी।
एक्ने कण्ट्रोल करने में करता है मदद
नीम ऑयल हमेशा से ही आयुर्वेदिक मेडिसिन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यह एक्ने के लिए एंटीडोट की तरह है। नीम ऑयल के एंटी बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल प्रॉपर्टी एक्ने को खत्म करने में मदद करता है। यह रेडनेस, इचिंग और एक्ने का दर्द कम करने में भी मददगार है। यही-नहीं एक्ने के निशान को भी कम करने का काम करता है।
बालों में नहीं होती है लाइस
सबसे पहले नीम ऑयल आपके बालों को फ्रिज-फ्री बनाता है। साथ ही में आपके बालों की रफनेस को भी कम करता है। इसमें आप नारियल ऑयल मिलाकर मसाज कर रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसे में आपको जू से भी छुटकारा मिल जाता है।
बढ़ती है त्वचा की खूबसूरती
नीम तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है जो हमारी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता है। खासकर सर्दियों के दिनों में नहाने के बाद नीम तेल के 1 भाग को नारियल के तेल के 2 भागों के साथ मिलाएं और पूरे शरीर पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन नर्म-मुलायम और खूबसूरत बन जाएगी।
रूसी से दिलाए छुटकारा
नीम का तेल बच्चों को जरूर लगाएं। अक्सर छोटी लड़कियों को सिर में जुएं हो जाते हैं। नीम का तेल लगाने से जुएं मरते हैं। सिर पर अधिक रूसी हो गए हैं, तो डैंड्रफ हटाने का काम करता है यह तेल। जुएं हटाने के लिए रात में सोने से पहले तेल लगा लें और सुबह बालों को साफ कर लें। इससे जुएं मर जाते हैं। डैंड्रफ की समस्या है को दूर करने के लिए नीम का तेल प्रत्येक सप्ताह दो दिन स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। इससे बालों को मजबूती और चमक भी मिलती है।
पैरों को फंगस से बचाए
अगर आपको एथलिट फूट की बीमारी है तो नीम ऑयल आपको फंगस से बचाता है। यह एक नेचुरल एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीसेप्टिक है जो इस बीमारी की छुट्टी कर देगी है। यह फंगस को पनपने ही नहीं देता है।
नीम का तेल बनाने का तरीका
सबसे पहले आप नीम की पत्तियों को अच्छी तरह धोलें। पत्तियों को टहनियों से अलग करके एक कटोरी में रखें ताकि इसका सही नाप मिलाया जा सके। अब मिक्सर जार में डालकर पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लें। इसमें एक कटोरी नारियल का तेल मिलाकर अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें। नीम और नारियल के तेल का अच्छे से पिसा मिक्चर तैयार हो गया है। अब भारी तले की कड़ाही में नीम और तेल का मिश्रण डाल दें। इसे धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए लगातार चलाते हुए पकाएं। नीम के तेल को बनाने के लिए हमने एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। अब तेल को ठंडा कर लें और बाद में छान लें। इसे आप रूम टेम्परेचर पर स्टोर करके रख सकती हैं।
Next Story