लाइफ स्टाइल

नयनतारा बिना मेकअप के भी है ख़ूबसूरत , जानिए उनके स्पेशल ड्रिंक का राज

HARRY
9 Jun 2022 9:47 AM GMT
Nayantara is beautiful even without makeup, know the secret of her special drink
x
नयनतारा शादी के बंधन में 9 जून को बंध गई हैं। साउथ डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ उन्होंने साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी की

एंटरटेनमेंट डेस्क. नयनतारा शादी के बंधन में 9 जून को बंध गई हैं। साउथ डायरेक्टर विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) के साथ उन्होंने साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी की। अदाकारा शादी के जोड़े में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। 37 साल की नयनतारा खुद को खूबसूरत और फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। बिना मेकअप के भी नयनतारा काफी हसीन लगती है। उनके चेहरे की चमक बताती है कि उनके पास नेचुरल ब्यूटी है, इसे वो सिर्फ मेटेन करती हैं।

आइए नीचे की स्लाइड्स में देखते हैं अदाकारा का नोमेकअप लुक और जानते हैं उस स्पेशल ड्रिक के बारे में....

नयनतारा खुद को खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए काफी मेहनत करती हैं। फिजिकल वर्क से लेकर खानपान तक सब पर उनका फोकस रहता है। 37 साल की उम्र में भी वो किसी कमसिन बाला से कम नहीं लगती हैं।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरीवाल ने नयनतारा की खूबसूरती का राज खोला। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि अदाकारा खुद को कैसे खूबसूरत रखती हैं। मुनमुन ने बताया कि नयनतारा अपने फिटनेस और डायट का काफी ख्याल रखती हैं।

नयनतारा क्यूरेटेड आहार लेती है जो उन्हें काफी मदद करती है। अगर किसी रोल में उन्हें वजन बढ़ाना हो या फिर कम करना हो वो इस आहार के जरिए करती हैं। जिसमें सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

इसके अलावा उन्होंने नयनतारा की खास रेसीपी के बारे में बताया। जिसे वो हर दिन पीती हैं। अदाकारा को नारियल की स्मूदी काफी पसंद हैं। वो हर दिन इसका सेवन करती हैं।

मुनमुन गनेरीवाला ने इसे बनाने का तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि इसे बनाने के लिए 2 कप नारियल का पानी लें, एक कप नारियल का मलाइ या फिर सॉफ्ट नारियल लें और आधा कप नारियल का दूध डालें। फिर इसमें चीनी, चुटकी भर दालचीनी पाउडर और इलाइची पाउडर मिलाकर ब्लेंड कर लें

नारियल का स्मूदी ना सिर्फ उनकी त्वचा में ग्लो लाता है बल्कि हाइड्रेटेड रहने में मदद भी करता है। नयनतारा की खूबसूरती का राज नारियल की स्मूदी भी है। इसके अलावा अदाकारा रेगुलर जिम करती हैं।

Next Story