लाइफ स्टाइल

Navratri Special: बनाएं केले की खीर

Bharti Sahu 2
11 Oct 2024 7:46 AM IST
Navratri Special:  बनाएं केले की खीर
x
Navratri Special: आज हम आपको केले की खीर की रेसिपी बताने जा रहे हैं. यह बनाने में काफी आसान है. जो लोग व्रत रख रहे हैं वे भी इस खीर को खा सकते हैं. इसे खाते ही व्रत में महसूस हो रही कमजोरी तुरंत दूर हो जाएगी. तो चलिए जानते हैं केले की खीर बनाने की रेसिपी|
सामग्री
पका केला – 1 से 2
गुड़ – स्वादानुसार
दूध – 3 कप
केसर – 2 रेशे
बादाम, काजू – बारीक कटे हुए
किशमिश – 8-10 दाने
इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
कटे हुए केले के टुकड़े-थोड़े से
विधि
1- केले की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालकर उबालने के लिए चढ़ा दें.और दूध को गाढ़ा होने तक मीडियम आंच पर उबालें.
2- अब पके हुए केले को अच्छी तरह से मसल करके स्मूद कर लें. अब दूध में सभी कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, किशमिश को डाल दें. फिर एक मिनट उबालें.
3- अब दूध में केसर, इलायची पाउडर, गुड़ डालकर कम आंच कर दें. केसर कुछ ही देर में अपना रंग छोड़ देगा.अब एक बाउल में मैश्ड किए हुए केले को डाल दें. इसमें उबले हुए दूध को डालें. इसे अच्छी तरह से मिक्स करें.
4- आप चाहें तो ऊपर से कटे हुए केले के कुछ टुकड़े, पिस्ता, काजू, बादाम, केसर डालकर गार्निश करें. तैयार है केले की खीर |
Next Story