लाइफ स्टाइल

Navratri Recipes: बिना प्याज-लहसुन के बन जाती हैं ये डिशेज

Bharti Sahu 2
30 Sept 2024 10:00 AM IST
Navratri Recipes:   बिना प्याज-लहसुन  के बन जाती हैं ये डिशेज
x
Navratri Recipes: नवरात्रि का पावन पर्व 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में लोग सात्विक भोजन करना पसंद करते हैं, वहीं व्रत रखने वाले लोग फलाहार करते हैं। तो आइए, इन दिनों के लिए ऑप्शन
उपमा-जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं वह सूजी से बने नाश्ते को खा सकते हैं। क्योंकि इसे पचाना काफी आसान होता है। ऐसे में सब्जियों और कुछ मेवों के साथ आप उपमा बना सकते हैं।
बेसन का ढोकला-स्पॉन्जी और रसदार ढोकला स्वाद में काफी अच्छा लगता है। इसे भी नाश्ते के लिए तैयार किया जा सकता है। स्नैक्स के लिए भी ये अच्छा ऑप्शन है।
नमकीन दलिया-नमकीन दलिया भी नाश्ते में खा सकते हैं। अगर आप हेल्थ फ्रीक हैं तो इसे खाएं। गाजर, बीन्स, मटर जैसी सब्जियों के साथ आप इसे तैयार कर सकते हैं।
बेसन चीला-बेसन का चीला एक हेल्दी ऑप्शन है। इस आप पनीर, टमाटर, गाजर, धनिया के साथ मिलाकर तैयार कर सकते हैं।
Next Story