- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Navratri 2022: इस साल...
लाइफ स्टाइल
Navratri 2022: इस साल ट्राई करें चुकंदर के हलवे की यह खास रेसिपी!
Rani Sahu
24 Sep 2022 1:20 PM GMT

x
Navratri 2022: नवरात्रि का पावन पर्व नजदीक आ रहा है इस दौरान लोग नौ दिन तक माता का उपवास रखते है और नौ दिन तक अन का सेवन नहीं करते है ऐसे में आज हम आपको एक खास रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है जिसको आप नवरात्रि के दिनों में ट्राई कर सकते है। जी हा हम बात कर रहे है चुकंदर से बनने वाले हलवे की। इस खास हलवे को आप चुकंदर, दूध, घी और चीनी का प्रयोग करके बना सकते है।
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें किचन में इतना समय बिताना पसंद नहीं है, तो यह बहुत ही आसान हलवा रेसिपी है जिसे त्योहारों के मौसम में मिनटों में बनाया जा सकता है। चूंकि इसमें बहुत कम मात्रा में चीनी की आवश्यकता होती है, जिसको मधुमेह वाले लोगों को भी खा सकते है। इसके अलावा, यदि आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, तो आप चीनी का नहीं बल्कि गुड़ का भी उपयोग कर सकते हैं।
इसके लिए आप इन सामग्री का प्रयोग कर सकते है......
सबसे पहले कद्दूकस किया हुआ चुकंदर ले। इसके बाद घी, दूध और चीनी ले।
ऐसे बनाए चुकंदर का हलवा.......
हलवे में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री को एक तरफ रख ले। फिर इसके बाद हलवा बनाने के लिए एक बर्तन ले जिसमें आप हलवे को बनाना चाहते है। उसके बाद बर्तन को गैंस पर रखे और सबसे पहले कद्दूकस किया हुआ चुकंदर उसमें डालें। उसके बाद आपको दूध डालना है फिर आपको तब तक मिलाते रहना जब तक कि दूध को चुकंदर सोख न ले। इसके बाद आपको इसमें चीनी और घी डालना है। इसके बाद 5 मिनट तक इसको पकने दे। 5 मिनट के बाद अपका चकूंदर का हलवा तैयार हो जाएगा।

Rani Sahu
Next Story