लाइफ स्टाइल

नैचुरल फेसपैक बढाएँगे आपकी सुन्दरता

Kajal Dubey
12 Aug 2023 2:00 PM GMT
नैचुरल फेसपैक बढाएँगे आपकी सुन्दरता
x
हर चेहरे की अपनी चमक होती है जो महिला की सुन्दरता बढाती है और उन्हें आकर्षक दिखाती हैं। लेकिन धूप और धुल-मिट्टी के कारण चेहरे की चमक फीकी पड़ने लग जाती हैं और चेहरे का निखार कम होने लगता हैं। अपने चेहरे के निखार को वापस पाने के लिए नैचुरल फेसपैक से अच्छा ओर कोई उपाय हो ही नहीं सकता हैं क्योंकि ये नैचुरल फेसपैक आपकी सुन्दरता तो लौटाते ही है और इसी के साथ ये त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। तो आइये जानते हैं इन नैचुरल फेसपैक के बारे में जो आपके चेहरे की सुन्दरता को बढाए।
* मिल्क क्रीम और संतरा फेसपैक
नॉर्मल स्किन के लिए मिल्क क्रीम और संतरे का फेसपैक बैस्ट है। 12 बूंदें संतरे के रस में 1 चम्मच फ्रैश मिल्क क्रीम मिलाएं। अब इस पैक को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। एेसा करने से स्किन सॉफ्ट होगी।
* फल और शहद फेसपैक
सेब, संतरा, अंगूर और स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बनाएं। अब इसमें आधा चम्मच की शहद डाल लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 20 से 25 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। एेसा करने से चेहरे पर निखार आएगा।
* नींबू और आलू का पेस्ट
1 आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें। फिर इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को कॉटन से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इस पैक को लगाने से चेहरे पर पड़े मुंहासों के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। दाग साफ होने के साथ रंग में निखार आएगा।
* ऑट्स और अंगूर
ऑट्स और अंगूर नॉर्मल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। 1 कप ऑट्स में अंगूर का रस मिलाएं। इस पेस्ट को कम से कम 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने। इस फैक को लगाने से स्किन सॉफ्ट बनती है।
* अंडा, सेब, जैतून और शहद
1 अंडे का सफेद भाग लें और उसमें 1 स्लाइस सेब को पिसकर मिलाएं। अब इसमें 4 चम्मच जैतून का तेल, 2 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को तकरीबन 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए। सूख जाने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
Next Story