लाइफ स्टाइल

National Doctor's Day: कोविड19 से बचाएंगे डॉक्टर्स के बताए ये 4 उपाय

Rani Sahu
1 July 2021 8:00 AM GMT
National Doctors Day: कोविड19 से बचाएंगे डॉक्टर्स के बताए ये 4 उपाय
x
कोविड19 से बचाएंगे डॉक्टर्स के बताए ये 4 उपाय

पिछले साल से ही दुनियाभर में कोरोना ने कहर मचा रखा है। तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेने वाली इस गंभीर बीमारी को दुनियाभर में महामारी माना गया है। यहीं नहीं इस गंभीर बीमारी से हैल्थ सिस्टम को भी पूरी तरह से हिला दिया है। मगर इस संकट की घड़ी में दुनियाभर के डॉक्टर्स अपना खास योगदान दे रहे हैं। वे अपनी जान की परवाह किए मरीजों को बचाने में अपना दिन-रात एक कर रहे हैं। साथ ही इस वायरस से बचने के लिए समय-समय पर लोगों को तरीके भी बताएं है। चलिए आज 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' पर हम आपको कोरोना से सुरक्षित रहने के उन उपायों के बारे में बताते हैं...

मास्क पहनने से होगी सुरक्षा
कोरोना की चपेट में आने से बचने के लिए मास्क पहनना सबसे जरूरी माना गया है। इससे संक्रमित होने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है। घर से बाहर जाने व किसी से मिलने पर मास्क जरूर पहने रखें। इसके लिए ऐसा मास्क चुनें जो आपके नाक व मुंह को अच्छे से ढके। मास्क को बार-बार छूने से बचें। समय-समय पर मास्क को धोएं या बदलें।
सोशल डिस्टेंसिंग से बनेगी बात
माना गया है कि यह गंभीर वायरस हवा व किसी के छूने से फैलता है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से परहेज रखें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर जाएं। मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। आप दूसरों से दूरी बनाकर इस वायरस की चपेट में आने से काफी हद तक बच सकते हैं। इसके अलावा किसी को छूने यानी हाथ मिलाने की जगह पर नमस्ते करें।
समय-समय पर हाथ धोना
कोरोना वायरस हाथों के माध्यम से शरीर में जा सकता है। ऐसे में डॉक्टर्स द्वारा समय-समय या जरूरत पड़ने पर साबुन से हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा पानी या साबुन ना होने पर सैनिटाइजर से हाथ साफ किए जा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि खाने से पहले व बाद में, किसी चीज को छूने से पहले और बाद में हाथों को धोएं।
वैक्सीन लगवाएं
वैसे तो अब इस गंभीर संकट से बचने के लिए वैक्सीन भी आ गई है। दुनियाभर में टीकाकरण चल रहा है। मगर फिर भी कई लोग वैक्सीन लगवाने को लेकर चिंता में है। ऐसे में डॉक्टर्स से लेकर विशेषज्ञों तक इस वैक्सीन को सुरक्षित बताया जा रहा है। ऐसे में अगर आपके भी मन में वैक्सीन को लेकर कोई परेशानी है तो आप डॉक्टर्स से संपर्क करके अपने भ्रम को दूर कर सकते हैं।


Next Story