लाइफ स्टाइल

NARIYAL RABDI RECIPE :बनाइये टेस्टी नारियल रबड़ी घर पर जानिए रेसिपी

Ritisha Jaiswal
14 Jun 2024 10:01 AM IST
NARIYAL RABDI RECIPE :बनाइये टेस्टी नारियल रबड़ी घर पर जानिए रेसिपी
x
NARIYAL RABDI :रबड़ी के चटखारे लेना भला किसे पसंद नहीं है। इसकी मिठास पर हर कोई फिदा हो जाता है। एक बार खाना शुरू करने के बाद रुकने का मन नहीं करता। आज हम आपको नारियल की रबड़ी से रूबरू कराएंगे। अगर आपने आज तक इस शानदार स्वीट डिश को ट्राई नहीं किया तो हमारे द्वारा बताई गई विधि फॉलो कर अपनी मुश्किल आसान करें। इसमें आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। आप इस DISH डिश का घर बैठे मजा ले पाएंगे और बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे सेहत के लिहाज से भी कम नहीं माना जा सकता। यह कैल्शियम, विटामिन और खनिजों से भरपूर है जो हमारी हड्डियों और इम्यूनिटी सिस्टम के लिए फायदेमंद है।
सामग्री (Ingredients)
1 लीटर फुल क्रीम दूध
1/2 कप कसा हुआ नारियल
1/2 कप खोया
चीनी (स्वाद के अनुसार)
काजू
इलायची
कटे हुए बादाम और पिस्ता
10 केसर के धागे
गुलाब की पंखुड़ियां (गार्निश के लिए)
विधि (Recipe)
- एक छोटे कटोरे में 10-15 काजू गरम पानी में भिगो दें। इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
- इस बीच एक पैन लें और उसमें फुल क्रीम दूध डालें। इसे तब तक गरम करते रहें जब तक इसमें उबाल न आ जाए।
- जब ऐसा हो जाए तो आंच धीमी कर दें और दूध को 3/4 मात्रा होने तक पकाते रहें। ध्यान रखें कि इसे चलाते रहें ताकि यह पैन से चिपके नहीं।
- इस समय दूध में केसर के धागे और खोया मिलाएं। इसे कुछ मिनटों तक हिलाते रहें और जो भी पैन के किनारे चिपक जाए उसे निकाल दें।
- एक मिक्सर लें और भीगे हुए काजू को तब तक पीसें जब तक वे बारीक पेस्ट न बन जाएं।
- अब मिश्रण में चीनी और कसा हुआ नारियल मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और तब तक चलाते रहें जब तक दूध गाढ़ा न होने लगे।
- इसमें काजू का पेस्ट PASTE मिलाएं और तब तक पकाते रहें जब तक इसका कच्चापन खत्म न हो जाए।
- इस मिश्रण में कुटी हुई इलायची डालें और अच्छे से हिलाएं। आंच से उतारकर ठंडा होने दें।
- नारियल रबड़ी को सर्विंग बाउल SERVING BOWL में डालें और गुलाब की पंखुड़ियों और कटे हुए मेवों से सजाएं। तैयार है नारियल रबड़ी।
Next Story