लाइफ स्टाइल

इन छोटी गलतियों की वजह से नाखून हो जाते हैं खराब, जानें क्या हैं वो लापरवाहियां

Tara Tandi
4 July 2022 5:46 AM GMT
इन छोटी गलतियों की वजह से नाखून हो जाते हैं खराब, जानें क्या हैं वो लापरवाहियां
x
नाखून हाथों की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं। गुलाबी और चमकदार, साफ-सुथरे नाखून बेहद खूबसूरत लगते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नाखून हाथों की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं। गुलाबी और चमकदार, साफ-सुथरे नाखून बेहद खूबसूरत लगते हैं। लेकिन अगर इनकी देखभाल ना की जाए तो ये टूटने लगते हैं और नाखूनों में पीलापन दिखने लगता है। जिसकी वजह से नाखूनों का कमजोर होना। नाखूनों में आने वाली इन कमियों का कारण है सही देखभाल का ना होना और छोटी-छोटी लापरवाही। तो चलिए जानें क्या हैं वो लापरवाहियां, जिसे अक्सर लड़कियां करती हैं।

नेलपेंट
कुछ लड़कियों की आदत होती है। वो नाखूनों पर हमेशा नेलपेंट लगाकर रखती हैं। जिससे नाखूनों की चमक फीकी पड़ने लगती है। इसलिए हमेशा नाखूनों पर नेलपेंट लगाने से बचना चाहिए। ज्यादातर लोग नेलपेंट की दो से तीन कोट नाखूनों पर लगाती हैं। जो कि सही आदत नही हैं। कभी कभार तो ये चल जाता है। लेकिन अक्सर अगर नेलपेंट लगाती हैं तो इस पर एक कोट ही लगाएं।
लंबे नाखून
लंबे नाखूनों की वजह से कई बार लड़कियां इसका और भी इस्तेमाल करने लगती है। जैसे कि ढक्कन खोलना या फिर कुछ सफाई करना। ऐसा करने से नाखूनों में गंदगी चली जाती है और इनके टूटने का भी डर होता है। इसलिए कभी भी नाखूनों से काम लेने की गलती ना करें। क्योंकि बीच से नाखून टूटने पर काफी नुकसान और दर्द सहना पड़ सकता है।
नेल क्यूटिकल ना काटे
नाखूनों के आसपास जो त्वचा होती है उसे क्यूटिकल कहते हैं। जो कि कई बार उखड़ने लगती है। जिससे त्वचा लाल पड़ जाती है और इसमे दर्द की समस्या हो जाती है। इन क्यूटिकल्स को काटने की बजाय इन पर क्यूटिकल्स रिमूवर का प्रयोग करना चाहिए।
नेल एक्सटेंशन नाखूनों के लिए है खतरनाक
जिन लड़कियों के नेचुरली नाखून लंबे नहीं होते वो नेल एक्सटेंशन का सहारा लेती है। ये आपके नाखूनों को कमजोर कर सकता है। वहीं जब नाखून बढ़ने लगते हैं तो एक्सटेशन बाहर निकल आता है। जिससे इनके बीच से टूट जाने का खतरा होता है। इसलिए बेहतर होगा कि नेल एक्सटेंशन को करवाने से बचें।
Next Story