- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- धरती का वो समुद्री...
लाइफ स्टाइल
धरती का वो समुद्री इलाका जहां दफन हैं हजारों डायनासोर की रहस्यमयी कहानियां
SANTOSI TANDI
9 Jun 2023 8:31 AM GMT

x
धरती का वो समुद्री इलाका
ब्रह्माण्ड का लगभग हर कोना किसी न किसी रहस्य से भरा हुआ है। दुनिया में मौजूद कुछ जगहें आज भी आम लोगों के लिए रहस्यमयी बनी हुई हैं। इन जगहों के बारे में पढ़ने या सुनने के बाद इंसान कुछ समय के लिए सोच में पड़ जाता है कि क्या ऐसा भी कुछ हो सकता है।
स्कॉटलैंड में मौजूद लॉक नेस एक ऐसी जगह है जो दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक है। इस आर्टिकल में हम आपको लॉक नेस से जुड़े इतिहास और इससे जुड़ी रहस्यमयी कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी जरूर जानना चाहेंगे।
लॉक नेस क्या है?
सबसे पहले यह जान लेते हैं कि आखिर लॉक नेस (Loch Ness) क्या है। दरअसल, यह कहा जाता है कि स्कॉटलैंड में मौजूद लॉक नेस एक मीठे पानी की बहुत विशाल झील है, जिसमें एक जीव रहता है। यह झील एक नहीं, बल्कि कई रहस्यमयी कहानियों के लिए फेमस है। इस झील को मौत का कुआँ भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें:भारत के इन समुद्री तट की डरावनी कहानियां सुनते ही कांप उठती है रूह
लॉक नेस की रहस्यमयी कहानियां
लॉक नेस की रहस्यमयी कहानियां बेहद ही दिलचस्प हैं। इस झील के बारे में बोला जाता है कि यहां एक विशाल दैत्य रहता है जिसे एक बार नहीं, बल्कि कई बार देखा गया है। इस जीव को लॉक नेस मॉन्स्टर के नाम से भी जाना जाता है।
एक अन्य कहानी है कि इस लॉक नेस झील में हजारों वर्ष पहले डायनासोर रहते थे। कुछ लोगों का मानना है कि झील में मौजूद विशाल जानवरों की तस्वीर यहां मौजूद पत्थरों पर भी देखा जा सकता है।
क्या सच में लॉक नेसमॉन्स्टरकोदेखा गया है?
एक खबर के मुताबिक लॉक नेस मॉन्स्टर को सबसे पहले साल 2006 में देखा जाता है जब एक वाइल्ड फोटोग्राफर ने जीव को कैमरे में कैद किया। इसके बाद झील के आसपास घूमने आने वाले लोगों को इसके बारे में भी सूचित किया जाता है।(पेरू में स्थित Nazca Lines का रहस्य)
एक अन्य खबर के मुताबिक साल 2012 में भी लॉक नेस मॉन्स्टर को देखा गया था। हालांकि, उस समय सिर्फ कुछ सेकेंड के लिए इस जीव को देखा गया था। यह कहा जाता है कि कई लोगों ने पिछले कई सालों में इस जानवर को देखने का दावा किया है।
इसे भी पढ़ें:प्रयागराज की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनकर कांप जाती है लोगों की रूह
लोगों के सपने में आता है लॉक नेस मॉन्स्टर
लॉक नेस मॉन्स्टर की कहानी सिर्फ देखने तक ही नहीं, बल्कि सपनों तक पहुंच चुका है। कई लोगों का मानना है कि जिन लोगों ने लॉक नेस मॉन्स्टर देखा, उसके सपने में भी लॉक नेस मॉन्स्टर दिखाई देता है।(क्यों कहते हैं इसे सुसाइड फॉरेस्ट)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story