लाइफ स्टाइल

प्राइड मंथ में दोस्तों के साथ मुंबई के इन कैफे में जरूर जाएं

SANTOSI TANDI
15 Jun 2023 10:27 AM GMT
प्राइड मंथ में दोस्तों के साथ मुंबई के इन कैफे में जरूर जाएं
x
मुंबई के इन कैफे में जरूर जाएं
पूरे जून के महीने को प्राइड मंथ के रूप में मनाया जाता है। यह महीना LGBTQ समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास माना गया है। लोग इस प्राइड मंथ को अपने समुदाय और लोगों के साथ मनाते हैं। भारत में 377 कानून के समाप्त होने के बाद LGBTQ समुदाय के हक में एक कदम बढ़ाया है। ऐसे में आज के इस लेख में हमने मुंबई के कुछ कैफे के लिस्ट लेकर आए हैं जहां LGBTQ समुदाय के लोगों का खुले दिल से स्वागत किया जाता है। मुंबई के इन कैफे में जेंडर को लेकर किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है। आइए जानते हैं इन कैफे के बारे में।
डूली टैपरूम
क्वियर-फ्रेंडली डूली टैपरूम कैफे अंधेरी, खार, सानपाड़ा, केंप्स कॉर्नर में स्थित है। फूड के साथ-साथ इनडोर गेम और दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड के लिए यह कैफे अच्छा स्पॉट है। जोमैटो ने मैंगो साइडर, एप्पल साइडर बीयर, फ्राइज़ बास्केट, ब्रूड बीयर, क्राफ्ट बीयर, चिकन घी रोस्ट को यहां के लोकप्रिय भोजन में शामिल किया है।
बॉम्बे अड्डा
सांताक्रूज पश्चिम में स्थित यह बॉम्बे अड्डा एक शानदार पार्टी प्लेस है। जोमैटो ने इस जगह को क्वीयर फ्रेंडली जगह के लिस्ट में शामिल किया है। हफ्ते के सातों दिन खुले रहने वाले इस कैफे में जाएं तो जलपेनो बॉल, कोकोनट पन्ना कोटा (कोकोनट रेसिपीज), बटर चिकन बनी चाउ, फिलाडेल्फिया चीज़ केक, क्रैब केक जैसे डिशेज को ट्राई करें। जोमैटो ने इस कैफे को 4.3 रेटिंग दी है।
कॉन्टिनेंटल , पिज्जा , चाइनीज , पास्ता , नॉर्थ इंडियन, फिंगर फूड , बार फूड के लिए लोकप्रिय JLWA कैफे अंधेरी लोखंडवाला, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में स्थित है। इस कैफे को जोमैटो ने 4.1 रेट किया है। इस कैफे का नजारा शाम में काफी खूबसूरत लगता है। पार्टनर या फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए इस कैफे में विजिट कर सकते हैं।
रैज़बेरी र्हिनोसरोस
जुहू बीच के खूबसूरत सनसेट का मजा लेने के लिए यह कैफे एक बढ़िया ऑप्शन है। जुहू अंधेरी वेस्ट में स्थित यह कैफे में डाक मखनी, रोज़ वाइन, फ्राइज़ बास्केट, सनडाउनर, स्वीट लाइम, मार्गरीटा पिज़्ज़ा जैसे डिश काफी लोकप्रिय है। यहां आने वाले कस्टमर्स का कहना है कि यह कैफे सनसेट, बीच व्यू और बार गेम्स के लिए अच्छा स्पॉट है।
बोनोबो
बढ़िया खाना, म्यूजिक और ड्रिंक्स के लिए अच्छा जगह है। यह क्वीयर फ्रेंडली स्पॉट है जहां आप फूड. ड्रिंक्स और डांस का मजा ले सकते हैं। बोनोबो कैफे मुंबई में लिंकिंग रोड बांद्रा पश्चिम में स्थित है।
ये रहे मुंबई के क्वीयर फ्रेंडली कैफे जहां LGBTQ समुदाय के लोगों के अलावा अन्य लोग भी जा सकते हैं। यह लेख पसंद आई हो तो हमें कमेंट कर बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story