- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- नैनीताल इन 10 बेस्ट...

x
लाइफस्टाइल: नैनीताल में स्थित बेस्ट विजिटिंग स्पॉट्स उत्तराखंड में स्थित नैनीताल पर्यटन स्थलों से भरपूर है। मई जून की भीषण गर्मी से बचने के लिए अगर आप ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं तो नैनीताल बेस्ट जगह में से एक है। यहां के प्राकृतिक नजारे और मनोरम दृश्य बड़े ही मनोहर और आकर्षक हैं। इसके साथ ही साथ अगर आप नैनीताल घूमने जाते हैं तो आपको घूमने के लिए बहुत सारे विकल्प मिल जाते हैं। तो आईए फिर हम जानते हैं ऐसे 10 ब्यूटीफुल व्यू प्वाइंट्स के बारे में, जहां नैनीताल में आपको जरूर घूमना चाहिए। ये आपको पलों को यादगार बना देंगे।
नैनीताल का नाम ही नैनी झील पर पड़ा है। सात पहाड़ियों से घिरा हुआ यह ताल बेहद खूबसूरत है। यहां की प्राकृतिक छटा और मनोरम दृश्य बेहद आकर्षक लगते हैं। माना जाता है कि यह झील भगवान शिव की पत्नी की आंख के आकार में बनी हुई है, जिस वजह से यह बहुत ही पवित्र मानी जाती है। दूर दूर से लोग यहां के नजारों को कैद करने आते हैं। यह झील कुमाऊं क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध झील है। पिकनिक स्पॉट के लिए नैनी झील बहुत अच्छा विकल्प है। यहां से आप सूर्य के ढलने की लालिमा देखने का आनंद उठा सकते हैं।
नैनीताल का इको वेव गार्डन
जानवरों के आकार में बनी हुई 6 छोटी गुफाओं से मिलकर बना हुआ यह इको वेव गार्डन बच्चों को बेहद आकर्षक लगता है यहां पर संगीतमय फव्वारे और झूलते हुए गार्डन भी हैं इस दर्शनीय स्थल को बनाने का कारण लोगों को वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास से परिचय करवाना है फैमिली के साथ आप नैनीताल में इस टूरिस्ट प्लेस पर जरूर जाएं। नैना देवी मंदिर नैनी झील के नजदीक के स्थित नैना देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रहती है मान्यता है कि भगवान शिव क की पत्नी माता सती के नेत्र यहीं पर गिरे थे जिस कारण इस मंदिर का नाम नैना देवी है या मंदिर इस मंदिर तक पहुंचाने के लिए पहले थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था पर अब इस मंदिर के दर्शन करने के लिए उड़नखटोले का इंतजाम कराया गया है
नैनीताल में है टिफिन टॉप
नैनीताल में पहाड़ियों पर स्थित यह लोकेशन चारों तरफ अलग-अलग पेड़ से भरा हुआ है। मन की शांति और तसल्ली देने के लिए आपको इस स्थान पर जरूर जाना चाहिए। यह आपको खुशनुमा और शांत वातावरण से रूबरू करवाएगा। बेचैनी भरी जिंदगी में अगर आप चैन की सांस लेना चाहते हैं तो आपको इस स्थान पर जाकर कुछ शांति के पल अवश्य बिताना चाहिए। सच मानिए आपका मन यहां से जाने के लिए नहीं कहेगा।
राजभवन, नैनीताल
ब्रिटिश काल के समय उत्तर पश्चिमी प्रांत के गवर्नर के लिए बनवाया गया यह राजभवन आज उत्तराखंड के वर्तमान राज्यपाल का निवास है। बकिंघम पैलेस से प्रेरित यह राज भवन गोथिक कला शैली में बनवाया गया एक शानदार पैलेस है। इस राज भवन का निर्माण ब्रिटिशर्स द्वारा 1899 में करवाया गया था। यहां पर बहुत सुंदर फूलों के बगीचे हैं और आपको इस भवन को देखने जरूर जाना चाहिए।
हनुमानगढ़ी, नैनीताल
हनुमान जी के लिए समर्पित इस स्थान पर पहाड़ी के ऊपरी हिस्से पर बाबा नीम करोली ने हनुमान जी की एक विशाल मूर्ति की स्थापना करवाई है। इतनी ऊंचाई पर स्थित यह मूर्ति अपने भक्तों को दूर-दूर से आकर्षित कर लेती है। यह स्थल सूर्योदय और सूर्यास्त के समय बेहद सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है।
नैना पीक, नैनीताल
नैनीताल की यह सबसे ऊंची चोटी है। वर्षभर यह बर्फ की चादर से ढकी रहती है। हरे भरे पेड़ मौजूद होने के कारण यहां देखने में बहुत सुंदर दृश्य लगता है। हाइकिंग और ट्रैकिंग के शौकीन लोग यहां आना पसंद करते हैं। फोटोग्राफी के लिए भी यह बेस्ट फ्रेम है। अगर आप किसी ठंडे और शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो नैना पीक पर जाना ना भूलें।
नैनीताल का माल रोड
मल्लीताल और तल्लीताल को जोड़ने वाला यह रोड हर समय चहल पहल और भीड़भाड़ से भरा रहता है। उत्तराखंड की संस्कृति और खान-पान को आप यहां पर देख सकते हैं। माल रोड पर आप नए डिजाइंस और फैशनेबल वूलन कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। होम डेकोर, अलग अलग व्यंजन और स्टाइलिश कपड़ों के लिए फेमस माल रोड पर घूमने जरूर आएं।
भीमताल, नैनीताल
नैनी झील से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भीमताल रंग-बिरंगे वनस्पतियों से घिरा हुआ है। भीमताल का नाम महाराष्ट्र के महान भीम पर रखा गया है। इस ताल के बीच एक छोटा सा द्वीप है, जो कि मुख्य आकर्षण का केंद्र है। सुंदरता से भरपूर स्थल में नौकायन करने के लिए जरूर जाएं।
लैंड्स एंड पिकनीक स्पॉट
नैनीताल में बारापत्थर में स्थित लैंड्स एंड पिकनिक स्पॉट नैनीताल के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। इस स्पॉट से आप खुरपा ताल के भव्य एवं सुंदर नजारे का आनंद उठा सकते हैं। एक बड़े चट्टान पर स्थित होने के कारण इस स्पॉट का नाम लैंड्स एंड पिकनिक स्पॉट है।
नैनीताल घूमने के लिए बेस्ट टाइम
वैसे तो यहां का मौसम हमेशा मनमोहक होता है लेकिन अगर आप गर्मी की तपन से बचने और छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां अप्रैल, मई और जून में कभी भी जा सकते हैं। इन दिनों यहां तापमान सामान्य होता है। वहीं अगर आप बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए नवंबर, दिसंबर और जनवरी सबसे बढ़िया महीना रहेगा। यहां आने के बाद लोग जल्दी जाने का नाम नहीं लेते हैं और सबसे अच्छी बात तो ये है कि इस जगह के लुभावने सफर के लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते हैं। काफी कम बजट में आप एक बेहतर टुरिस्ट प्लेस का लुत्फ उठा पाएंगे।
Tagsनैनीतालबेस्ट पर्यटन स्थलNainitalbest tourist destinationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





