लाइफ स्टाइल

अपनी वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें ये साड़ी डिजाइन

SANTOSI TANDI
11 July 2023 8:49 AM GMT
अपनी वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें ये साड़ी डिजाइन
x
शामिल करें ये साड़ी डिजाइन
बारिश का मौसम शुरू हो गया है और हमने इस सीजन में खूबसूरत दिखने की तैयारी भी शुरू कर ली है। मानसून सीजन के लिए मार्केट में भी काफी अच्छा कलेक्शन आ गया है। आप भी इन्हें मार्केट जाकर अपने लिए खरीद सकती हैं। यहां आपको वेस्टर्न से लेकर इंडियन वियर हर तरह के कपड़े मिलेंगे। खासकर साड़ी लवर के लिए तो इस बार काफी अच्छा साड़ी कलेक्शन आया है। जिसे आप भी इस बार मानसून सीजन में स्टाइल कर सकती हैं और खूबसूरत दिखाई दे सकती हैं। चलिए जानते हैं उन ट्रेंडी साड़ी डिजाइन के बारे में जिन्हें आप इस मानसून सीजन अपने वॉर्डरोब में एड कर सकती हैं।
आर्ट वर्क साड़ी
कई महिलाएं होती हैं जिन्हें हैंड क्राफ्ट चीजें काफी पसंद होती हैं। अगर आप भी उन्हें पसंद करती हैं तो ऐसे में आप आर्ट वर्क साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। ये दिखने में सिंपल होती है लेकिन पहनने के बाद काफी क्लासी लगती हैं। इस तरह की साड़ी आपको कॉटन और सिल्क फैब्रिक में मिल जाएगी। जिसमें छोटे-छोटे डिजाइन किसी जगह के या फिर किसी एंटीक पीस के डिजाइन बने हुए होंगे। इसमें आप चाहे तो डबल शेड साड़ी भी खरीद सकती हैं वरना एक ही कलर की साड़ी भी ले सकती हैं। मानसून सीजन के लिए सबसे बेस्ट साड़ी है इसे पहनकर आप काफी कम्फर्टेबल रहेंगी।
सिल्क साड़ी
साड़ी में आपको अलग-अलग पैटर्न मिल जाएंगे। ऐसे ही आपको सिल्क साड़ी (सिल्क साड़ी कलेक्शन) में भी अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप सिंपल साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो इसके लिए आप लाइट वेट सिल्क साड़ी को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने में काफी कंफर्टेबल होती है साथ ही मानसून सीजन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस साड़ी के कलर और डिजाइन आपको ऑनलाइन और मार्केट में मिल जाएंगे।
फ्रिल साड़ी
कई महिलाएं होती हैं जिन्हें फ्रिल साड़ी पहनने का काफी शौक होता है अगर आपको भी इस तरह की साड़ी पसंद है तो इस बार मानसून सीजन में फ्लोरल प्रिंट की फ्रिल साड़ी को स्टाइल करें। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद बेहद स्टाइलिश लुक देती है। इसे अपनी वॉर्डरोब में एड जरूर करें। इसके लिए आप कलर और डिजाइन ऑप्शन सबसे अच्छे मार्केट में मिलेंगे।
नेट साड़ी डिजाइन
आपको कई सारे साड़ी डिजाइन के ऑप्शन मार्केट में मिल जाएंगे। इनमें से अगर आप अपनी वॉर्डरोब को अपडेट करने के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं तो नेट साड़ी डिजाइन बेस्ट ऑप्शन है इस तरह की साड़ी को आप किसी भी फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आजकल हैंड वर्क एम्ब्रायडरी वाली साड़ी भी मिलती है उसे भी आप स्टाइल कर सकती हैं।
ये साड़ी डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट हैं जो एथनिक लुक पसंद करती हैं आपको ये डिजाइन कैसे लगे इसकी जानकारी हमें कमेंट करके शेयर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story