- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इन फलो को डाइट में...

x
फल का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इन फलों में मौजूद पोषक तत्व हमें कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने का काम करते हैं। आइए जानें आप कौन से फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।ये विटामिन और मिनरल जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सेहत के साथ-साथ ये बालों और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं।
अनार - अनार में विटामिन सी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसमें आयरन, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है।
पीच - आड़ू बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट होता है। इसमें विटामिन सी और विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। ये इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। ये थकान और सुस्ती को दूर करता है।
प्लम - प्लम में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसमें विटामिन सी होता है। ये बहुत ही पौष्टिक फल है। ये शरीर में कोलेजन उत्पादन में मदद करता है। ये आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
पपीता - पपीते में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। आप पपीते का सेवन सलाद या फिर जूस के रूप में कर सकते हैं। इसका सेवन आपके पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story