लाइफ स्टाइल

बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें पिस्ता, होंगे फायदे

Ritisha Jaiswal
24 March 2022 2:34 PM IST
बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें पिस्ता, होंगे फायदे
x
हर माता -पिता के लिए बच्चों का स्वास्थ्य बहुत ही जरुरी होता है। बच्चे कोई भी चीज आसानी से नहीं खाते।

हर माता -पिता के लिए बच्चों का स्वास्थ्य बहुत ही जरुरी होता है। बच्चे कोई भी चीज आसानी से नहीं खाते। लेकिन उनके हेल्दी स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ खान पान बहुत ही जरुरी है। ड्राई फ्रुटस में विटामिन्स और फाईबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। दिमाग को तेज करने के साथ-साथ ये मांसपेशियों को भी मजबूत करते हैं। आज आपको पिस्ता से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। पिस्ता में फाइबर, जिंक का एक ऐसा स्त्रोत है जो कि इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद आयरन बच्चों में खून बढ़ाने का काम करता है। तो आइए बताते हैं पिस्ता से होने वाले और भी फायदे.......

पोषक तत्वों से भरपूर
प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर पाया जाने वाला पिस्ता बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कम उम्र में बच्चों को आवश्यक पोषकों की बहुत जरुरत होती है। पिस्ता के पोषक तत्व जैसे थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी 6, ए और सी, नाइयोसिन बच्चों का तेजी से विकास करते हैं। रोजाना 20 ग्राम पिस्ते का सेवन बच्चों की हृदय गति को तेज करता है। साथ ही मांसपेशियों के आंतरिक विकास में भी मदद करता है
बच्चों की डाइट में शामिल करें पिस्ता, जानिए इससे होने वाले फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाने में करे मदद
ये बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार होते हैं। कमजोर इम्यूनिटी के कारण बच्चे बहुत सी बीमारियों का शिकार होते हैं। पिस्ता सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है जो कि इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करती हैं। इसमें मौजूद एमिनो एसिड बच्चे की ग्रोथ करने में सहायक होते हैं।अलग-अलग तरह के जीवाणु सेहत पर बुरा प्रभाव डालते हैं। पिस्ता इन जीवाणुओं को बढ़ने से रोकता है।
हड्डियों को करे मजबूत
ओमेगा 3 के गुणों से भरपूर पिस्ता हड्डियों को मजबूत करने में सहायता करता है। इसके अलावा पिस्ते में कैलशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि हड्डियों के लिए बहुत ही जरुरी होता है। नियमित सेवन से बच्चों की हड्डियों को कैलशियम मिलता है। जो कि उनके दांतों के लिए भी बहुत ही मददगार साबित होता है।
दिमाग को करे तेज
100 ग्राम पिस्ता 560 किलो कैलेरी एनर्जी से भरपूर होता है जिससे बच्चों को ताकत मिलती है। साथ ही उनके दिमाग का भी विकास होता है। पिस्ते का सेवन करने से बच्चों का दिमाग तेज काम करता है। साथ ही ये बच्चे की यादाशत को भी बढ़ाता है। इसके सेवन से बच्चों की यादाशत को बढ़ावा मिलता है।
पेट को रखे स्वस्थ
बच्चों के लिए पिस्ते का सेवन कब्ज आदि समस्याओं से राहत दिलाता है। फाइबर और मेग्निशियम से भरपूर पिस्ता पेट साफ रखता है। ये पानी को सोखता है और आंतों में मल ले जाने का काम करता है। जिससे पेट साफ होता है। इसका सेवन करने से बच्चों में पेट संबंधी समस्याएं खत्म होती हैं।

Next Story