- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- डाइट में जरूर शामिल...
लाइफ स्टाइल
डाइट में जरूर शामिल करें पत्ता गोभी, इन बीमारियों से करेगा बचाव
Ritisha Jaiswal
27 Nov 2021 9:15 AM GMT

x
ठंड के मौसम में बाज़ार में फ्रेश हरी पत्तेदार सब्जियां मिलने लगती हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ठंड के मौसम में बाज़ार में फ्रेश हरी पत्तेदार सब्जियां मिलने लगती हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है 'पत्ता गोभी।' पोषक तत्वों से भरपूर इस सब्जी को डाइट में शामिल करने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। आमतौर पर इसे सलाद या चाइनीज़ डिश का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सर्दियों में ताज़े पत्ता गोभी का सेवन करने से आंखों की रोशनी सही रहती है। साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि पत्ता गोभी खाने से आपको स्वास्थ्य से जुड़े कौन से लाभ मिल सकते हैं।
डाइट में शामिल करें पत्ता गोभी, इन बीमारियों से बचाव करने में मिलेगी मदद-
कम होता है सूजन
ठंड के मौसम में घुटनों और जोड़ों में दर्द या सूजन होना आम बात हैं। कई मामलों में ये बहुत तकलीफदेह भी हो सकता है। पत्तागोभी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आपको दूध नहीं पसंद है तो ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
वजन घटाने में सहायक
एक कप पकी हुई पत्तागोभी में माई 33 कैलोरी होती है, जो वजन को नहीं बढ़ने देती है। इसका सूप पीने से शीर को ऊर्जा मलिती है। साथ ही ये शरीर में जमा फैट को कम कर देता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
पत्ता गोभी का नियमित सेवन करने से शरीर में बीटा कैरोटीन बढ़ जाता है, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आंखें अच्छी रहती हैं और मोतियाबिंद का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करने में है सहायक
विटामिन सी से भरपूर होने के कारण पत्ता गोभी इम्यूनिटी ढ़ाने में सहायक होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी उन रेडिकल्स को बाहर निकालते हैं, जो आपको किसी भी बीमारी का शिकार बना सकते हैं।
मज़बूत बनती हैं मांसपेशियां
इस सब्जी में लैक्टिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

Ritisha Jaiswal
Next Story