- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मी में जरूर करें इन...

x
गर्मी का मौसम आते ही खाने-पीने का भी खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप और उमस के कारण शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है। ऐसे में उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिसको खाने से शरीर को ठंडक और एनर्जी मिलें। साथ ही गर्मी में शरीर भी हाइड्रेट बना रहे है। इसलिए गर्मी के मौसम में फलों (Fruits) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साथ ही फलों की तासीर भी ठंडी होती है। गर्मी के मौसम में फलों का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। आइए जानते हैं गर्मी में कौन-कौन से फलों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
गर्मी में करें इन फलों का सेवन (Eat these fruits in summer in hindi)
अंगूर का सेवन (Eat Grapes) - गर्मी में अंगूर का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। अंगूर में पानी की अच्छी मात्रा होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। साथ ही अंगूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और रोगाणुरोधी गुण भी पाए जाते हैं, जिससे आप बीमारियों से दूर रहते हैं।
तरबूज का सेवन (Eat Watermelon) - गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन तो सभी करते होंगे। क्योंकि स्वास्थ्य के लिए ये काफी फायदेमंद भी होता है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है और इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए अगर आप गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन करते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होती है।
आम का सेवन (Eat mango) - आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम गर्मी के मौसम में मिलने वाला फल होता है। आम में मैग्नीशियम, मैंगनीज, कैल्शियम, सेलेनियम और आयरन आदि उच्च मात्रा में होते हैं। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आम की तासीर गर्म होती है। इसलिए अधिक मात्रा में आम का सेवन नहीं करना चाहिए।
अनानास का सेवन (Eat Pineapple) - अनानास में भी फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसका गर्मी में सेवन करने से पाचन भी सही बना रहता है और शरीर को ग्लूकोज भी मिलता है।
लीची का सेवन ( Eat Lychee) - गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए का सेवन भी बहुत लाभदायक होता है। क्योंकि लीची का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। बता दें कि लीची पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। लीची में विटामिन, प्रोटीन, साइट्रिक एसिड और फास्फोरस की उच्च मात्रा होती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story