- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- एक साथ जरूर खाएं...

x
कलौंजी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि कलौंजी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कलौंजी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप कलौंजी में शहद मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होता है। कलौंजी में शहद मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर वजन तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि कलौंजी में फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन बी, विटामिन बी 12, नियासिन और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं शहद एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी वायरल गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कलौंजी और शहद एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
एक साथ खाएं कलौंजी और शहद, मिलेंगे कई लाभ-Health Benefits Of Eating Kalonji And Honey In Hindi
कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल
हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप कलौंजी और शहद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।
इम्यूनिटी को करे बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप कलौंजी और शहद का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।
पाचन को रखे दुरुस्त
पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए कलौंजी और शहद के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है। इसके लिए खाली पेट इस मिश्रण का गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए।
जोड़ों के दर्द में फायदेमंद
जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या होने पर कलौंजी और शहद के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको कलौंजी और शहद के मिश्रण का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व वजन को कम करने में सहायक होते हैं।
त्वचा को रखे स्वस्थ
शहद और कलौंजी एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं, जो त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। कलौंजी और शहद के मिश्रण का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story