लाइफ स्टाइल

गर्मियों में जरूर करें इन 10 चीजों का सेवन, शरीर में बनी रहेगी ठंडक

SANTOSI TANDI
25 Jun 2023 2:06 PM GMT
गर्मियों में जरूर करें इन 10 चीजों का सेवन, शरीर में बनी रहेगी ठंडक
x
शरीर में बनी रहेगी ठंडक
गर्मियां आते ही सभी को अपनी सेहत की चिंता सताने लगती हैं कि किस तरह शरीर को ठंडा रखा जाए, तो ऐसे में सबसे जरूरी हैं उचित आहार लेना। गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए कई तरह से खान-पान का ध्यान रखना पड़ता है जिसमें पौष्टिक आहार के साथ ऐसी चीजों को शामिल किया जाता हैं जो शरीर को ठंडक प्रदान करें। इसी के साथ आहार ऐसा होना चाहिए जो शरीर में पानी की पूर्ती भी करें क्योंकि इन दिनों में निर्जलीकरण की समस्या बहुत रहती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आहार की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाना चाहिए।
कटहल
शरीर को ठंडा रखने के लिए कटहल का सेवन करना एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार, कटहल के गूदे और बीज में कूलिंग प्रभाव होता है, जो शरीर को ठंडा रखने में मददगार हो सकता है। साथ ही 100 ग्राम कटहल में 73.5 ग्राम पानी की मात्रा होता है। इस कारण यह शरीर को रिहाइड्रेट करने में भी मदद कर सकता है।
लौकी
लौकी की तासीर ठंडी होती है। साथ ही यह पेट के लिए भी बहुत अच्छी होती है। गर्मियों में लौकी खाने से पाचन भी ठीक रहता है। लौकी के सेवन से गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। अगर आपको लौकी की सब्जी नहीं है तो आप लौकी का रायता भी बना कर खा सकते हैं।
प्याज
गर्मियों में लू से बचने के लिए प्याज का सेवन करना चाहिए। गर्मियों में प्याज शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसे गर्मियों में सब्जी के साथ-साथ सलाद में मिक्स करके भी खाया जा सकता है। बनाकर भी खाना चाहिए जिससे शरीर पर इसका ज्यादा फायदा हो। बच्चों को गर्मी के से बचाने के लिए बर्गर या सैंडविच में कच्चा प्याज डालकर खिलाया जा सकता है।
तरबूज
तरबूज गर्मियों में अधिकतर सबका फेवरिट होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। जिस कारण ये शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने के साथ शरीर को ठंडा भी रखते हैं। तरबूज में मौजूद लाइकोपीन धूप स्किन को धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। इसको खाने से जल्दी भूख का अहसास भी नहीं होता।
खीरा
गर्मियों में खीरा खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खीरे में विटामिन के, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। इसके अलावा खीरा खाने से लंबे समय तक प्यास भी नहीं लगती हैं।
दही
प्रोबायोटिक से भरपूर दही न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है। आप दही का कई तरह से सेवन कर सकती हैं। आप मसालेदार छाछ, या मीठी लस्सी का सेवन भी कर सकती हैं। साथ ही दही का रायता भी बना सकती हैं और इसे अपने खाने के साथ भी खा सकती हैं। दही खाने का एक और विकल्प है इसमें मौसमी फलों को शामिल करना या फिर स्मूदी बनाना।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों का उपयोग भी शरीर को ठंडा रखने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए इन्हें सलाद, सूप या सब्जी के रूप में खा सकते हैं। इनमें मौजूद पानी से डिहाइड्रेशन के साथ ही हाइपरथर्मिया यानी शरीर की गर्मी को कम करने में मदद मिल सकती है। ये विटामिन, मिनरल्स और फाइबर के भी महत्वपूर्ण स्रोत हैं, जो शरीर को सेहतमंद बना सकते हैं।
पुदीना
गर्मियों में पुदीने की चटनी या शरबत का सेवन करने से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। पुदीने की चटनी या जलजीरा बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है। पुदीना शरीर को तुरंत ठंडक का एहसास देता है और सन स्ट्रोक से लोगों का बचाव भी करता है।
नारियल पानी
नारियल पानी शरीर की गर्मी से राहत पाने के लिए सबसे बेहतरीन ड्रिंक है। यह बहुत अधिक महंगा नहीं और लगभग सभी फलों की दुकानों में उपलब्ध है। यह आवश्यक विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसमें ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं जो शरीर की गर्मी से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। अध्ययन यह भी बताते हैं कि नियमित रूप से नारियल पानी पीने से कैंसर से भी बचाव होता है।
छाछ
गर्मी के मौसम में छाछ का उपयोग गर्मी से राहत पाने के लिए किया जाता है। एक शोध के अनुसार, छाछ में शीतल प्रभाव यानी कूलिंग इफेक्ट होता है, जिस कारण छाछ शरीर की गर्मी को कम कर सकती है। इसके अलावा, इसमें पाया जाने वाला यह प्रभाव पाचन तंत्र में होने वाली गर्मी को भी कम करने में असरदार माना गया है।
Next Story