- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Muskmelon Smoothie...
लाइफ स्टाइल
Muskmelon Smoothie गर्मी से मिलेगी राहत शरीर में पानी की कमी
Tara Tandi
24 May 2025 6:14 PM IST

x
Muskmelon Smoothie रेसिपी: गर्मियों में गला तर करने के लिए पानी के साथ और भी कई हेल्दी ड्रिंक उपलब्ध रहते हैं। गन्ने का जूस, जलजीरा, पना, तरबूज की तो जबरदस्त आवक होती ही है, साथ ही इस सीजन में खरबूजे भी भरपूर मिलते हैं। ये फल पानी से भरपूर होता है। अगर खरबूजा आपको पसंद है तो आप इससे भी एक बेहद दिलचस्प और स्वादिष्ट ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। ये रेसिपी है मस्कमेलन की स्मूदी। यह काफी हेल्दी होता है, जो आपको हाइड्रेटेड रखता है। इसके साथ ही आपको ऊर्जावान और कूल रखने में मदद करता है। इसे आप अपनी डाइट में नियमित तौर पर भी शामिल कर सकते हैं। यह आपको गर्मी से राहत दिलाने का काम करता है। इसका टेस्ट भी लाजवाब होता है, जिससे घर के हर सदस्य की जुबान पर इसका राज हो जाता है।
सामग्री (Ingredients)
खरबूजा
नारियल पानी
दूध
शहद
काली मिर्च
जायफल
अदरक
अजवायन के पत्ते
वनीला एक्सट्रेक्ट
विधि (Recipe)
- सबसे पहले खरबूजे के छोटे-छोटे पीस काट लें। इन्हें ब्लेंडर में डालें।
- इसमें दूध मिलाएं और कोकोनट वॉटर यानी नारियल का पानी भी मिक्स कर दें।
- थोड़ा सा शहद, वनीला एक्सट्रेक्ट भी मिला दें। काली मिर्च कुटी हुई इस्तेमाल करें।
- जायफल का भी पाउडर ही उपयोग में लें। अदरक को बारीक काट कर मिक्स करें।
- इसी तरह अजवायन के पत्तों को भी बहुत बारीक करके मिक्स करें।
- अब ब्लैंडर में ये सारी चीजें मिक्स कर दें। जब सब कुछ मिक्स होने के बाद स्मूथ पेस्ट की शक्ल ले ले तो समझिए कि स्मूदी तैयार है।
Tagsखरबूजा स्मूदी रेसिपीMuskmelon smoothie recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





