लाइफ स्टाइल

त्वचा के लिए फायदेमंद होती है मुल्तानी मिट्टी, ऐसे करें इस्तेमाल

Triveni
23 Jan 2021 4:39 AM GMT
त्वचा के लिए फायदेमंद होती है मुल्तानी मिट्टी, ऐसे करें इस्तेमाल
x
त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। ये न सिर्फ चेहरे बल्कि बालों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा और बालों की कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

क्या है मुल्तानी मिट्टी
ये एक तरह की मिट्टी होती है, जिसमें पानी या गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बनाया जाता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते है, जो त्वचा से जुड़ी एलर्जी में भी कारगर साबित हो सकती है। मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से त्वचा चमकदार बनती है और मुहांसों, निशान, टैनिंग, आदि जैसे समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। इस मिट्टी के पेस्ट को लगाने से त्वचा की अशुद्धियां, गंदगी और तेल हटता है और साथ ही झुर्रियां कम होती है।
आइए जानें मुल्तानी मिट्टी के फायदे
1. ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ता है: यह शरीर के चयापचय को बढ़ाकर ब्लड सर्क्यूलेशन में सुधार करती है। बेहतर ब्लड सर्क्यूलेशन से शरीर से अनावश्यक डेड स्किन निकल जाती है।
2. पिग्मेंटेशन कम करती है: लगातार सूर्य के संपर्क में रहने से पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। इसे नारियल पानी और चीनी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाने से त्वचा पर अगर पिग्मेंटेशन है तो कम हो जाती है।
3. एलर्जी को ठीक करती है: अगर आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन है, तो बस थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाएं और इसे एलर्जी वाली जगह पर लगा लें।
4. सूजन कम होती है: मुल्तानी मिट्टी ठंडी और आरामदायक गुणों से भरपूर होती है। इसको लगाने से चेहरे की सूजन काफी कम हो जाती है और स्किन फ्रेश दिखने लगती है।
5. एंटीसेप्टिक गुण: मुल्तानी मिट्टी में एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं, जो कटे या घाव का इलाज कर सकते हैं। बस इसे चोट पर एक पेस्ट की तरह लगाएं और कुछ ही देर में बेहतर महसूस करेंगे।


Next Story