लाइफ स्टाइल

औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, हार्ट ब्लॉकेज रोकने में मददगार

jantaserishta.com
25 April 2025 5:00 PM IST
औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, हार्ट ब्लॉकेज रोकने में मददगार
x
नई दिल्ली: मुलेठी एक औषधीय जड़ी-बूटी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। आयुर्वेद में मुलेठी का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है। मुलेठी का सेवन हार्ट ब्लॉकेज को रोकने में मददगार साबित हो सकता है।
मुलेठी का सेवन रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे हृदय तक रक्त (खून) का प्रवाह सुचारू रहता है और हार्ट ब्लॉकेज की आशंका कम हो जाती है। मुलेठी में एंटीऑक्सिडेंट और प्रोटीन जैसे तत्व हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और हृदय संबंधी सूजन को कम करते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। मुलेठी का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है, जो हार्ट ब्लॉकेज से बचाव में सहायक होता है।
आयुर्वेद में हृदय रोग के मरीजों को तीन से पांच ग्राम मुलेठी के चूर्ण को 15 से 20 ग्राम मिश्री वाले पानी के साथ रोजाना सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिससे हृदय की सेहत में सुधार होता है और हार्ट ब्लॉकेज का खतरा भी कम होता है। मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हृदय की सूजन और तनाव को कम करने में कारगर होते हैं, जो हृदय रोगों की रोकथाम में अहम भूमिका निभाते हैं।
हार्ट ब्लॉकेज के अलावा मुलेठी का सेवन मुंह के छाले, गला बैठना, गले की खराश और खांसी के लिए भी किया जाता है। हालांकि, रोग के हिसाब से मुलेठी का सेवन अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है।
मुलेठी की तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद के अनुसार, इसका सेवन कोई भी कर सकता है। पित्त प्रकृति के लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, संतुलित मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। अधिक मात्रा में इसके सेवन से मांसपेशियों में कमजोरी और अन्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए, इसका सेवन करने से पहले वैद्य से परामर्श जरूर करें। गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना मुलेठी का सेवन कतई नहीं करना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story