धर्म-अध्यात्म

मां दुर्गा को करना है प्रसन्न, तो चैत्र नवरात्रि में करें ये उपाय

Admin4
15 April 2021 8:45 AM GMT
मां दुर्गा को करना है प्रसन्न, तो चैत्र नवरात्रि में करें ये उपाय
x
नवरात्रि के नौ दिन तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के नौ दिन तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं इन 9 दिन तक भक्त मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहते हैं।

आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के नौ दिन तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं इन 9 दिन तक भक्त मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहते हैं। ऐसे में हिंदू पंचांग के अनुसार, अगर नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय किए जाएं ते मां दुर्गा बेहद प्रसन्न हो जाती हैं। ऐसा करने से मां की कृपा भक्तों पर बनी रहती है। साथ ही नकारात्मक शक्तियां भी दूर रहती हैं।
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय:
1. नवरात्रि के दौरान अगर घर में तुलसी का पौधा लगाया जाए तो यह बेहद ही शुभ होता है। अगर आपके घर में यह पौधा पहले से ही है तो एक सिक्का लेकर अपनी मन्नत मांगे। फिर उस सिक्के को पौधे की मिट्टी में दबा दें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको काम में सफलता हासिल होगी।
2. इस दौरान चंडी पाठ या दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। इसे भी बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि अगर इस पाठ को नियमानुसार किया जाए तो भक्त को मां की कृपा प्राप्त होती है।
15 अप्रैल 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, रुका काम पूरा होगा, बिजनेस प्लान सफल होगा
15 अप्रैल 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, रुका काम पूरा होगा, बिजनेस प्लान सफल होगा
3. अगर भक्त के जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी चल रही है तो उसे मां दुर्गा के बीज मंत्र- ऊं ह्रीं दुं दुर्गायै नम: का जाप करना चाहिए। जाप की संख्या 108 होनी चाहिए। फिर भगवान शिव पर दही अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
4. देवी मां को लाल रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में मां को लाल रंग का कपड़ा पहनाएं। साथ ही लाल पुष्प भी अर्पित करें। मान्यता है कि अगर ऐसा किया जाए तो व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
5. जब मां की पूजा करें तो उन्हें गाय के दूध और शहद से बनी चीजों का भोग लगाएं। घर में धूप- दीप दिखाएं। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।


Next Story