- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इन 5 तरह की खुशबुओं से...
इन 5 तरह की खुशबुओं से फटाफट दूर भागते हैं मच्छर
डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां आम हो जाती हैं। ऐसे में मच्छरों से बचना ज़रूरी है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि 5 ऐसी सुगंध के बारे में जिनसे मच्छर दूर रहना ही पसंद करते हैं।
लहसुन
जी हां, लहसुन की खुशबू जान के दुश्मन मच्छरों को दूर करने के लिए परफेक्ट है। यहां तक कि लहसुन की कली खाने से भी मच्छर आपके आसपास नहीं भटकेंगे।
तुलसी
इस पौधे को घर पर लगाना आसान है। इस पौधे से निकाला गया तेल मच्छरों को दूर भगाने के लिए काफी उपयोगी साबित होता है।
पुदीना
पुदीने की पत्तियों का उपयोग आमतौर पर वर्जिन मोहीतो, आइस टी या फिर खाने के ऊपर गार्निश करने के लिए किया जाता है। पुदीना रिफ्रेशिंग गुणों के लिए जाना जाता है और यहीं वजह है कि इसे कोल्ड ड्रिंक्स में खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसे च्यूइंग गम में भी डाला जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुदीने से निकलने वाला तेल मच्छरों को दूर भगाने का काम भी करता है।
लेमनग्रास
जी हां, लेमनग्रास ऑयल को लेमनग्रास के पौधे से निकाला जाता है। इसे सिट्रोनेला ऑयल कहते हैं, जो मच्छरों को दूर रखने के लिए जाना जाता है।
नीम
नीम के पेड़ आपको घर के आसपास ज़रूर मिल जाएंगे। मच्छरों को खुद से दूर रखने के लिए नीम का इस्तेमाल शायद सबसे अच्छा और आसान तरीका है।
यह भी पढे- बदलते मौसम में प्रेग्नेंट महिलाएं रखें खास ध्यान, सेहत को बि