- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कम खर्च में ज्यादा...
लाइफ स्टाइल
कम खर्च में ज्यादा मज़ा – घूमने के लिए ये 5 लो-कॉस्ट डेस्टिनेशन हैं परफेक्ट
Saba Naaz
12 Jun 2025 8:16 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : भारत में घूमने के लिए एक से एक जगहें हैं, जो अपनी सांस्कृति विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। इन वजहों से देश-विदेश से लोग इन जगहों पर घूमने आते हैं।
कुछ जगहों पर घूमने के लिए आपको अच्छे खासे पैसों की जरूरत पड़ती है, तो वहीं कुछ लो-बजट जगहें (Places to Visit under 10k) भी हैं, जहां आप 10 हजार रूपए के अंदर भी घूमकर आ सकते हैं। आज हम आपको भारत की ऐसी ही 5 जगहों (Five cheapest places in India to visit) के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी जेब पर भारी भी नहीं पड़ेंगी और घूमने के लिए काफी अच्छा ऑप्शन भी हैं।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश : वाराणसी, जिसे बनारस भी कहा जाता है, दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यह शहर अपने आध्यात्मिक महत्व, गंगा आरती और पुराने मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां आप गंगा घाट की सैर कर सकते हैं। दशाश्वमेध घाट और मणिकर्णिका घाट पर सुबह की नाव की सैर काफी आनंदायक होती है। साथ ही, यहां रुकने के लिए आपको काफी सस्ते होटल और धर्मशालाएं भी मिल जाएंगी। और बनारस के खाने की तो क्या ही बात करें। यहां की संकरी गलियों में आपको एक पर एक स्ट्रीट फूड्स खाने को मिल जाएंगे, जिनके जैसा स्वाद आपको और कहीं नहीं मिलेगा।
जयपुर, राजस्थान : राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने ऐतिहासिक किलों, महलों और रंग-बिरंगी संस्कृति के लिए मशहूर है। यहां के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स, जैसे हवा महल और जंतर मंतर देखने में इतने खूबसूरत हैं कि आपके लिए इनसे नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा, आपको यहां पर कई सस्ते होटल भी मिल जाएंगे, जिनका हर दिन का किराया काफी सस्ता है। जयपुर का रंग-बिरंगा मार्केट, जैसे- जौहरी बाजार और बापू बाजार से सस्ते में कपड़े और हैंडीक्राफ्ट्स भी खरीदे जा सकते हैं।
ऋषिकेश, उत्तराखंड : ऋषिकेश योग और अध्यात्म का केंद्र है और गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां आप आश्रमों में शहर के शोरगुल से दूर शांति से दिन बिता सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर आप कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जैसे कैम्पिंग और रिवर राफ्टिंग। यहां आपको कई होटल और धर्मशालाएं काफी किफायती दामों पर मिल सकते हैं।
मैक्लॉडगंज, हिमाचल प्रदेश : तिब्बती संस्कृति और शांत वातावरण के लिए मशहूर मैक्लॉडगंज बजट ट्रैवलर्स के लिए एक परफेक्ट जगह है। यहां आप तिब्बती फूड का मजा ले सकते हैं, किफायती स्टे भी मिल सकते हैं और पहाड़ों की खूबसूरती में शांति से बैठकर छुट्टी मना सकते हैं।
उदयपुर, राजस्थान : उदयपुर को "झीलों का शहर" कहा जाता है और यह अपने रॉयल पैलेस और सुंदर झीलों के लिए जाना जाता है। यहां आप फतेह सागर झील में नाव की सवारी कर सकते हैं, लोकल बाजारों से कपड़े और क्राफ्ट आइटम्स खरीद सकते हैं और यहां के होटल भी आपको कई होटल सस्ते दामों पर भी मिल जाएंगे।
Tagsकमखर्चमज़ाघूमनेकॉस्टडेस्टिनेशनlowexpensefuntravellingcostdestinationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





