- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Monsoon Skin Care:...
लाइफ स्टाइल
Monsoon Skin Care: मानसून में त्वचा का रखें खास ख्याल
Bharti Sahu 2
10 Sept 2024 10:00 AM IST

x
Monsoon Skin Care: रूखी त्वचा की देखभाल
आमतौर पर मानसून सीजन में आपकी त्वचा जरूरत से ज्यादा रूखी हो जाती है। अगर शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है, तो आपकी त्वचा रूखी और कटी-फटी सी नजर आने लगती है। मानसून सीजन में आप अपने भोजन में विटामिन और मिनरल्स की प्रचुरता वाले तत्वों को शामिल करें। इसके अलावा इन आसान उपायों पर अमल करें।
अपनी त्वचा को पोषण प्रदान करने के लिए खूब सारा पानी पियें। उस स्थिति में भी पानी पीना बंद ना करें, जब आपको पानी पीने की वजह से बार-बार यूरिन पास करने जाना पड़े।
तैलीय त्वचा की देखभाल
त्वचा के तैलीय होने का मुख्य कारण आपके हार्मोन में होने वाले बदलाव हैं। मानसून में ऑयली त्वचा बहुत ज्यादा चिपचिपी नजर आने लगती है और पिंपल्स भी निकलते हैं। अपने खान-पान में मौसमी चीजों के अलावा कुछ खास बातों का ध्यान रखके आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकती हैं।
1.चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए दिन में तीन-चार बार किसी अच्छे फेस वॉश से चेहरे को धोएं और तौलिये से थपथपाकर सुखा लें।
2.अतिरिक्त तेल निकालने के और पोषण प्रदान करने के लिए नियमित तौर पर अच्छे किस्म के फेशियल स्क्रब से चेहरे को स्क्रब करें। इससे त्वचा से मृत परत उतरने के साथ-साथ बंद रोमछिद्र भी खुलेंगे। स्क्रबिंग के बाद चेहरे पर मुलतानी मिट्टी का लेप लगायें, सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से धो दें।
3.ऑयल बेस्ड उत्पादों का इस्तेमाल न करें।
4.घर की चीजों मसलन बेसन और दूध, शहद और नींबू आदि वस्तुओं का इस्तेमाल करें।
5.अपनी त्वचा को साफ करने के लिए ठंडे की बजाय हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
ओटमील स्क्रब का कमाल
अगर आपकी त्वचा तैलीय और चिपचिपी है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए ओटमील स्क्रब का इस्तेमाल करें। ओटमील को गुलाबजल में मिलाकर इसका लेप बना लें इसमें थोड़ा सा शहद डालकर मिलाएं। इस लेप को चेहरे पर लगाकर सूखने दें, गुनगुने पानी से धो लें। इस लेप को आप सप्ताह में दो बार अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इसके इस्तेमाल से अतिरिक्त तेल निकल जायेगा और त्वचा चमकदार बनेगी।
शहद बादाम का जादू
मानसून में रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए बादाम और शहद के पैक का इस्तेमाल करें। बादाम को भिगोकर पीस लें, इसमें शहद को मिलाकर अपने चेहरे पर लगायें, थोड़ी देर बाद हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ा लें इसके इस्तेमाल से चेहरे की मृत त्वचा निकलेगी और आपकी बेजान त्वचा खूबसूरत लगने लगेगी।
TagsMonsoonSkin Careमानसूनत्वचाख्याल MonsoonSkinCare जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





