लाइफ स्टाइल

मानसून स्किन केयर: चिपचिपी त्वचा के लिए आसान उपाय

Saba Naaz
29 Jun 2026 10:02 PM IST
मानसून स्किन केयर: चिपचिपी त्वचा के लिए आसान उपाय
x

लाइफ स्टाइल: बारिश के मौसम में बढ़ती नमी के कारण त्वचा अक्सर चिपचिपी, ऑयली और बेजान नजर आने लगती है। इस दौरान कई लोगों को चेहरे पर छोटे-छोटे दाने और पिंपल्स की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में स्किन को फ्रेश और क्लीन रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय घर पर बने नेचुरल टोनर का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। खीरा और ग्रीन टी से तैयार यह DIY फेस टोनर त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर उसे साफ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।

विशेषज्ञों के अनुसार फेसवॉश के बाद भी स्किन पर कुछ गंदगी और तेल रह जाता है, जिसे हटाने के लिए टोनर जरूरी होता है। खासकर मॉनसून में जब स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है, तब यह टोनर त्वचा को गहराई से साफ करके फ्रेश फील देता है।

इस टोनर को बनाने के लिए आधा खीरा, एक कप ग्रीन टी और दो चम्मच गुलाब जल की जरूरत होती है। सबसे पहले ग्रीन टी बनाकर उसे ठंडा कर लें। इसके बाद खीरे को पीसकर उसका रस निकालें और उसमें ठंडी ग्रीन टी व गुलाब जल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।

इस्तेमाल करने के लिए पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ करें, फिर कॉटन या स्प्रे की मदद से टोनर लगाएं। इसे दिन में एक से दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। लगाने के बाद हल्का सूखने दें और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं।

इस टोनर को हमेशा फ्रिज में रखें और 4 से 5 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लें। पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर किसी तरह की जलन या एलर्जी हो तो इसका उपयोग बंद कर दें। नियमित उपयोग से स्किन फ्रेश और ऑयल-फ्री बनी रह सकती है।

Next Story