लाइफ स्टाइल

मनीप्लांट का पौधा लाता है घर में सकारात्मकता, जानें इसके फायदे

Mohammed Raziq
19 Aug 2023 7:23 PM IST
मनीप्लांट का पौधा लाता है घर में सकारात्मकता, जानें इसके फायदे
x
जानें इसके फायदे
पौधे घर के वातावरण को शुद्ध बनाने के साथ ही ताजी हवा भी लाते हैं। मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो आपके घर की सुदंरता बढ़ाता है बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला सकता है। कहा ये भी जाता है कि यह पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है। मनी प्लांट घर की वायु को शुद्ध कर ऑक्सीजन के प्रवाह में वृद्धि करता है। आईये जानते है मनी प्लांट लगाने के फायदे-
- घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। ऐसा माना जाता है कि ये पौधा जितना हरा रहेगा घर में धन की बढ़ोत्तरी उतनी ही होगी। इस पौधे को लक्ष्मी का रूम भी माना जाता है।
- मनी प्लांट को कंप्यूटर, टी। वी। और ऐसे ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पास लगाने से यह हमें हानिकारक रेडिएशन से बचाता है। नुकीले या पैने कोने के पास मनी प्लांट लगाने से घर में शान्ति और सद्भावना बनी रहती है। यह घर में लड़ाई – झगड़े को कम करने में मदद करता है।
- मनी प्लांट लगाने से घर में नैगिटेव एनर्जी का वास नहीं होता। जिस घर में भी मनी प्लांट लगा होता है, वहां पर हमेशा खुशियां ही खुशियां होती है।
- यह पौधा पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव को दूर करके उनके मध्य दोबारा प्रेम स्थापित करता है। अगर आपके रिश्ते में भी कोई मन-मुटाव है तो मनी प्लांट को घर में लगाएं।
- इस पौधे को प्रतिदिन पानी देना चाहिए और इसकी मुरझाई हुई या सफेद होने वाली पत्तियों को अलग कर देना चाहिए क्योंकि सफ़ेद या मुरझाई हुई पत्तियों को अशुभ माना जाता है। हमेशा इस पौधे को नया और चमकदार ही बनाये रखें।
Next Story