- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Momos Recipe: घर पर ही...
लाइफ स्टाइल
Momos Recipe: घर पर ही बनाएं बाजार जैसे स्वादिष्ट मोमोज
Bharti Sahu 2
28 Sept 2024 12:20 PM IST

x
Momos Recipe: अगर आप भी बारिश के मौसम में बाजार में बनने वाले मोमोज नहीं खाना चाहते तो हम आपको घर पर ही आसान तरीके से बिना स्टीमर के ही मोमोज बनाना सिखाएंगे। घर पर बने मोमोज आपके स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, और ये फ्रेश बने होंगे। ऐसे मे आप मन भर पर मोमोज का लुत्फ उठा सकेंगे।
सामग्री
2 कप मैदा
1/2 चम्मच नमक
1 कप पानी (आवश्यकतानुसार)
200 ग्राम कटी हुई सब्जियां (पत्तागोभी, गाजर, प्याज)
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 चम्मच सोया सॉस
1 चम्मच तेल
विधि
अगर आप बाजार जैसे मोमोज घर पर बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले पहले की तरह मैदा गूंथ लें और इसे साइड में रखें। मैदा गूंथने के बाद अब स्टफिंग बनाने की तैयारी शुरू करें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भूनें। कटी हुई सब्जियां डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। आखिर में इसमें स्वादानुसार नमक डालें। । ध्यान रखें कि स्टफिंग की सब्जियों को बारीक काटें। अब सोया सॉस और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। स्टफिंग तैयार है। स्टफिंग तैयार करने के बाद मैदे की छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पतला बेलें। छोटी-छोटी रोटी बनाकर स्टफिंग भरकर मोमोज को आकार दें। मोमोज बनाने के बाद इसे साइड में रख दें।
इसके बाद एक गहरी कढ़ाई में थोड़ा पानी डालें और उसे उबालें। पानी में एक स्टैंड या प्लेट को ऐसे रखें, ताकि मोमोज पानी को न छुएं। प्लेट पर तेल लगाएं और मोमोज रखें। कढ़ाई को ढक्कन से अच्छी तरह ढक दें। मोमोज को 10-15 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें, जब तक वे पारदर्शी न दिखने लगें। तैयार मोमोज को निकालें और चटनी के साथ परोसें|
TagsMomosघरबाजारस्वादिष्टमोमोज Momoshomemarketdeliciousmomos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





